फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra: shiv sena ubt leader Sanjay Raut Seeks Bharat Ratna to VD Savarkar; hits back to Owaisi

Maharashtra: संजय राउत ने सावरकर को भारत रत्न देने की मांग की; बोले- बीजेपी और ओवैसी राम और श्याम की जोड़ी हैं

Sun, 26 Feb 2023 07:01 PM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Sun, 26 Feb 2023 07:01 PM IST
सार

उद्धव ठाकरे गुट के नेता संजय राउत ने कहा, 'वीर सावरकर महाराष्ट्र के वीर सपूत हैं। केंद्र सरकार को उन्हें भारत रत्न देना चाहिए।' उन्होंने आगे कहा, 'बीजेपी और असदुद्दीन ओवैसी 'राम और श्याम की जोड़ी' हैं। 
 

विज्ञापन
Maharashtra: shiv sena ubt leader Sanjay Raut Seeks Bharat Ratna to VD Savarkar; hits back to Owaisi
संजय राउत - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र में एक बार फिर वीर सावरकर को भारत रत्न देने की मांग उठी है। उद्धव ठाकरे गुट के नेता संजय राउत ने रविवार को केंद्र सरकार से अपील कि वीर सावरकर को देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार भारत रत्न से सम्मानित किया जाए।
विज्ञापन


राउत ने सावरकर को महाराष्ट्र का 'वीर सपूत' बताया। उन्होंने कहा, 'वीर सावरकर महाराष्ट्र के महान व्यक्तित्व थे। वह महाराष्ट्र के वीर सपूत हैं। केंद्र सरकार को उन्हें भारत रत्न देना चाहिए।'
विज्ञापन


बीजेपी और असदुद्दीन ओवैसी राम और श्याम की जोड़ी हैं: राउत 
उन्होंने आगे AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी पर निशाना साधते हुए कहा कि ओवैसी मुसलमानों को भड़का रहे हैं। शिवसेना (उद्धव गुट) नेता ने कहा, 'बीजेपी और असदुद्दीन ओवैसी 'राम और श्याम की जोड़ी' हैं। शिवसेना अकेले लड़ेगी। असदुद्दीन ओवैसी काली शेरबानी पहनकर मुसलमानों को भड़का रहे हैं।' उन्होंने यह भी कहा कि हिंदुओं से अलग होने पर मुसलमानों को नुकसान होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
महाराष्ट्र के मुसलमान नेता क्यों नहीं बन सकते: ओवैसी 
शनिवार को महाराष्ट्र के ठाणे में एक रैली के दौरान ओवैसी ने शिवसेना समेत एमवीए नेताओं पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा, 'जब एनसीपी के अजीत पवार, सुप्रिया सुले नेता बन सकते हैं, देवेंद्र फडणवीस नेता बन सकते हैं, उद्धव ठाकरे केवल अपने पिता के पुत्र होने के गुण पर नेता बन सकते हैं तो क्या महाराष्ट्र के मुसलमान शरद पवार, उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे जैसे नहीं हो सकते?'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed