{"_id":"65d738031b28f9d5dd0bfb0f","slug":"maharashtra-shiv-sena-mla-claims-he-killed-a-tiger-vidarbha-shiv-sena-ubt-leader-quits-party-2024-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: शिंदे गुट के सांसद का दावा- 1987 में बाघ का किया था शिकार; उद्धव गुट की नेता ने दिया इस्तीफा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: शिंदे गुट के सांसद का दावा- 1987 में बाघ का किया था शिकार; उद्धव गुट की नेता ने दिया इस्तीफा
Thu, 22 Feb 2024 05:33 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: श्वेता महतो
Updated Thu, 22 Feb 2024 05:33 PM IST
सार
एकनाथ शिंदे गुट के सांसद से उनके गले में बाघ के शरीर के हिस्से के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि यह बाघ का दांत है। सांसद ने कहा कि उन्होंने पहले बाघ का शिकार किया और फिर उसका दांत निकाल लिया।
विज्ञापन
एकनाथ शिंदे, उद्धव ठाकरे
- फोटो : ANI
विस्तार
एकनाथ शिंदे गुट के सांसद संजय गाकवाड का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में उन्होंने 37 साल पहले यानी की 1987 में एक बाघ को मारने और उसके दांत को गले में पहनने का भी दावा किया है।
वायरल वीडियो में गायवाड से उनके गले में बाघ के शरीर के हिस्से के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, "यह बाघ का दांत है। मैंने उसका शिकार किया और उसके दांत को निकाल लिया था। यह वीडियो सोमवार को छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती और शिव जयंती के मौके पर रिकॉर्ड किया गया था। इस वीडियो को शिवसेना (यूबीटी) ने अपने मुखपत्र सामना में भी पोस्ट किया था। बता दें कि 1987 के पहले से ही देश में बाघों का शिकार को अपराध बताया गया है।"
शिवसेना (यूबीटी) नेता ने दिया पार्टी से इस्तीफा
शिवसेना (यूबीटी) के एक नेता ने यह दावा करते हुए इस्तीफा दे दिया कि उनके सहकर्मी उनके खिलाफ साजिश रच रहे हैं। शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे को लिखी चिट्ठी में शिल्पा बोडके ने यह भी आरोप लगाया कि उन्हें टिश्यु पेपर के रूप में इस्तेमाल किया गया है। उन्होंने दावा किया कि कुछ नेता पार्टी का विस्तार करने के बजाय साजिश रचने में व्यस्त है।