फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra: Shiv Sena backs farmers strike, Uddhav Thackeray says fight has just begun

उद्धव ठाकरे ने किया किसानों की हड़ताल का समर्थन, बोले- लड़ाई अभी शुरू हुई है

Tue, 06 Jun 2017 08:37 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक तिवारी
amarujala.com- Presented by: अभिषेक तिवारी Updated Tue, 06 Jun 2017 08:37 AM IST
विज्ञापन
Maharashtra: Shiv Sena backs farmers strike, Uddhav Thackeray says fight has just begun
उद्धव ठाकरे
महाराष्ट्र किसानों की हड़ताल के समर्थन में अब शिवसेना उतर आयी है। शिवसेना ने सोमवार को विभिन्न किसान समूहों की ओर से आयोजित "महाराष्ट्र बंद" में भी उनके साथ भाग लिया। शिवसेना ने एक बार फिर सरकार और उसके कार्यों के साथ अपने तनावपूर्ण रवैये को उजागर किया है। मामले में शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा कि किसानों की हड़ताल में भाग लेने वाले किसानों की लड़ाई की शुरुआत है। बता दें कि शिवसेना और सपा दोनों राज्य में फडनवीस सरकार का हिस्सा हैं लेकिन दोनों ही बार- बार भाजपा से अपने विवाद को उजागर कर रही हैं।
विज्ञापन


सिवसेना ने न केवल बंद में सक्रिय रूप से भाग लिया बल्कि उन्होंने पश्चिमी महाराष्ट्र और मराठवाड़ा के कई हिस्सों में सड़क जाम भी किया। इसके अलावा उन्होंने कोल्हापुर में आधे घंटे के लिए मुंबई-बेंगलुरु राजमार्ग को भी रोक रखा और सरकार के खिलाफ नारे उठाए। मामले में दो विधायकों और कई अन्य शिवसेना के नेताओं को हिरासत में लिया गया है। हालांकि बाद में उन्हें रिहा भी कर दिया गया है। 

विज्ञापन


इसके अलावा स्वाभिमानी पक्ष ने भी कोल्हापुर के एक साप्ताहिक बाजार के कामकाज को रोक कर रखा और कोल्हापुर और सांगली दोनों में कई स्थानों पर विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही पार्टी प्रमुख राजू शेट्टी के नेतृत्व में एक रैली भी निकाली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आपको बता दें कि महाराष्ट्र में कर्ज से वंचित किसान ने अनिश्चितकालीन हड़ताल कर रहे हैं। दरअसल, मामला कर्ज माफी का है। किसानों ने इस संबंध में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से पूर्ण कर्ज माफी की मांग की, जिस पर मुख्यमंत्री ने एक महीने का वक्त मांगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed