फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   maharashtra sharad pawar grandson rohit pawar claim they had hint bjp intention to break ncp ajit pawar move s

Maharashtra: 'पार्टी में टूट की पहले से थी आशंका, लेकिन अजित पवार ने चौंकाया', रोहित पवार ने किया बड़ा दावा

Mon, 03 Jul 2023 11:07 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 03 Jul 2023 11:07 AM IST
सार

रोहित पवार ने कहा कि हमें अजित पवार के कदम के बारे में कोई जानकारी नहीं थी लेकिन ये हम जानते थे कि भाजपा एनसीपी को तोड़ने की कोशिश कर रही है।

विज्ञापन
maharashtra sharad pawar grandson rohit pawar claim they had hint bjp intention to break ncp ajit pawar move s
अजित पवार और रोहित पवार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एनसीपी विधायक और शरद पवार के पोते रोहित पवार ने अजित पवार की बगावत पर बड़ा दावा करते हुए कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को पहले से अंदेशा था कि भाजपा एनसीपी को तोड़ने की कोशिश कर सकती है लेकिन अजित पवार के कदम का किसी को अंदेशा नहीं था। पुणे में पत्रकारों से बात करते हुए रोहित पवार ने कहा कि वह शरद पवार के साथ हैं। 
विज्ञापन


'अजित पवार के कदम ने चौंकाया'
बता दें कि अजित पवार ने रविवार को सभी को चौंकाते हुए शिवसेना-भाजपा के सत्ताधारी गठबंधन का दामन थाम लिया। अजित पवार समेत नौ एनसीपी विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए रोहित पवार ने कहा कि हमें अजित पवार के कदम के बारे में कोई जानकारी नहीं थी लेकिन ये हम जानते थे कि भाजपा एनसीपी को तोड़ने की कोशिश कर रही है। रोहित पवार ने महाराष्ट्र के मौजूदा राजनीतिक हालात पर चिंता जाहिर की और कहा कि मेरे जैसे लोग अब ये सोच रहे हैं कि क्या हमने राजनीति में शामिल होकर कोई गलती कर दी है?
विज्ञापन


अजित पवार के प्रति जताया सम्मान
हालांकि इतना सबकुछ हो जाने के बाद भी रोहित पवार ने अजित पवार के प्रति सम्मान जताया और कहा कि वह उनके चाचा हैं और वह उन्हें लेकर भावुक हैं। रोहित ने कहा कि उन्होंने (अजित पवार) उनकी काफी मदद की है लेकिन वह राजनीतिक तौर पर एनसीपी चीफ शरद पवार के साथ हैं। एनसीपी विधायक ने कहा कि अगर ये जांचा जाए तो पता चलेगा कि शरद पवार की लोगों में ज्यादा स्वीकार्यता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Maharashtra: 'शिंदे को सीएम पद से हटाकर अजित पवार की होगी ताजपोशी', 'सामना' में उद्धव शिवसेना का बड़ा दावा

पांच जुलाई को होगी एनसीपी की अहम बैठक
रोहित पवार ने ये भी बताया कि मौजूदा राजनीतिक हालात पर चर्चा के लिए पांच जुलाई को मुंबई में पार्टी की बैठक बुलाई गई है। बता दें कि रोहित पवार को ही शरद पवार का उत्तराधिकारी माना जा रहा है। रोहित, शरद पवार के बड़े भाई अप्पा साहेब पवार के पोते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed