{"_id":"627247fd03d00e6f797a7ead","slug":"maharashtra-sharad-pawar-called-a-meeting-amid-loudspeaker-controversy-including-dy-cm-ajit-pawar-many-leaders-present","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: लाउडस्पीकर विवाद के बीच शरद पवार ने बुलाई बैठक, कई नेता मौजूद","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: लाउडस्पीकर विवाद के बीच शरद पवार ने बुलाई बैठक, कई नेता मौजूद
Wed, 04 May 2022 03:01 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Wed, 04 May 2022 03:01 PM IST
सार
राज्य के उप मुख्यमंत्री अजीत पवार और राकांपा प्रमुख शरद पवार की मौजूदगी में हुई इस बैठक में महाराष्ट्र सरकार के कई नेता शामिल हुए हैं।
विज्ञापन
शरद व अजीत पवार ने बुलाई बैठक
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र में लाउडस्पीकर विवाद के बीच सत्तारूढ़ महाविकास अघाड़ी की ओर से एक बैठक बुलाई गई। राज्य के उप मुख्यमंत्री अजीत पवार और राकांपा प्रमुख शरद पवार की मौजूदगी में हुई इस बैठक में महाराष्ट्र सरकार के कई नेता शामिल हुए हैं। माना जा रहा है कि इस बैठक में हालिया विवाद को लेकर कई फैसले लिए जा सकते हैं।
विज्ञापन
250 कार्यकर्ता गिरफ्तार
मनसे प्रमुख राज ठाकरे के अल्टीमेटम के बाद आज महाराष्ट्र में कई मनसे कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया। पुलिस के मुताबिक, लाउडस्पीकर पर हनुमान चालीसा बजाने के लिए राज्य भर में लगभग 250-260 मनसे कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया है। दरअसल, राज ठाकरे ने आज सुबह शिवसेना संस्थापक बाल ठाकरे का एक वीडियो साझा किया था। इसमें वह लाउडस्पीकर के इस्तेमाल और सड़कों पर मुसलमानों द्वारा नमाज अदा करने के खिलाफ बोलते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
राणा दंपती को मिली जमानत
उधर, सेशंस कोर्ट ने आज राणा दंपती को सशर्त जमानत दी है। कोर्ट ने कहा है कि राणा दंपती इस तरह का अपराध दोबारा नहीं करेंगे। इसके अलावा वे गवाह या सबूतों से भी छेड़छाड़ नहीं करेंगे। कोर्ट ने कहा है कि राणा दंपती इस मुद्दे पर न ही प्रेसवार्ता करेंगे और न ही मीडिया या सोशल मीडिया पर कोई बयान देंगे। अगर किसी भी शर्त का उल्लंघन होता पाया गया तो उनकी जमानत को रद्द कर दिया जाएगा।
विज्ञापन