फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra several dead after vehicle falls into a valley at Chandshaili Ghat

Maharashtra: अष्टांबा यात्रा से लौट रहे भक्तों की गाड़ी खाई में गिरी, आठ श्रद्धालुओं की मौत और 15 घायल

Sat, 18 Oct 2025 03:19 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: राहुल कुमार Updated Sat, 18 Oct 2025 03:19 PM IST
सार

महाराष्ट्र के नंदुरबार जिले के चंदशैली घाट में धनतेरस के दिन बड़ा हादसा हुआ। अष्टांबा यात्रा से लौट रहे श्रद्धालुओं की पिकअप वैन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में आठ लोगों की मौत और 15 घायल हुए हैं।

विज्ञापन
Maharashtra several dead after vehicle falls into a valley at Chandshaili Ghat
हादसा - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र के नंदुरबार जिले में धनतेरस के दिन एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। श्रद्धालुओं से भरी एक पिकअप वैन चंदशैली घाट पर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में पलट गई। हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई जबकि 15 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना ने पूरे जिले में शोक की लहर दौड़ गई है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, हादसा उस वक्त हुआ जब श्रद्धालुओं का एक समूह पिकअप वैन से पवित्र अष्टांबा यात्रा से लौट रहा था। चंदशैली घाट के मोड़ पर ड्राइवर ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया, जिससे वैन पलटकर खाई में जा गिरी। घाट का रास्ता संकरा और ढलान वाला था, जिसके कारण वाहन को संभालना मुश्किल हो गया। वाहन में लगभग 40 लोग सवार थे।
विज्ञापन


स्थानीय प्रशासन ने शुरू किया बचाव अभियान
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वाहन का पिछला हिस्सा सड़क पर ही गिर गया था जिससे कई यात्री उसमें फंस गए। घायल यात्रियों को तत्काल तालोदा उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां कुछ की हालत नाजुक बनी हुई है। प्रशासन ने गंभीर रूप से घायल लोगों को नंदुरबार जिला अस्पताल रेफर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- सीट बंटवारे पर लालू-तेजस्वी से बात करेंगे कांग्रेस के तीन पर्यवेक्षक, इस बैठक में तय होगी चुनावी रणनीति


विधायक ने कहा- दुर्घटना दुखद
नंदुरबार के विधायक राजेश पाडवी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि चंदशैली घाट में अष्टांबा यात्रा से लौटते श्रद्धालुओं से भरा वाहन पलट गया। कई लोगों की मौत हो गई है और घायल यात्रियों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। राहत कार्य लगातार जारी है। उन्होंने बताया कि मृतकों के परिजनों को प्रशासन की ओर से सहायता दी जाएगी और शवों को पोस्टमॉर्टम के बाद उनके घर भेजा जा रहा है।

ये भी पढ़ें- नक्सली संगठन का प्रमुख बताकर करता था जबरन वसूली, फर्जी कंपनियों की मदद से पत्नियां ठिकाने लगाती थीं पैसा

हादसे पर क्या बोली पुलिस?
पुलिस ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी में वाहन की तेज रफ्तार और घाट के खतरनाक मोड़ को दुर्घटना की मुख्य वजह माना जा रहा है। स्थानीय लोगों ने कहा कि घाट पर सुरक्षा बैरियर और चेतावनी संकेतों की कमी से ऐसे हादसे बार-बार हो रहे हैं। प्रशासन ने भविष्य में इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही को लेकर सख्त नियम लागू करने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed