फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra: Seven people died in Yavatmal's Vani after drinking sanitiser as a liquor

भारी पड़ी पार्टीः शराब नहीं मिली तो पी गए सैनिटाइजर, यवतमाल के वणी में सात की मौत

Sat, 24 Apr 2021 04:53 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यवतमाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यवतमाल Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sat, 24 Apr 2021 04:53 PM IST
सार

  • लाॅकडाउन के चलते क्षेत्र में शराब की बिक्री पर पाबंदी 
  • दोस्त ने कहा सैनिटाइजर भी वैसा ही नशा देगा, मान ली बात

विज्ञापन
Maharashtra: Seven people died in Yavatmal's Vani after drinking sanitiser as a liquor
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

एक और देश में कोरोना महामारी कहर बरपा रही है तो दूसरी ओर लोग खुद समस्या खड़ी कर मौत के आगोश में समा रहे हैं। महाराष्ट्र के यवतमाल जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। लाॅकडाउन के चलते शराब की बिक्री भी बंद है। ऐसे में नशेड़ियों को सैनिटाइजर से नशे की सूझ गई। उन्होंने पार्टी की और सैनिटाइजर पी लिया। इसके बाद एक-एक कर सात लोगों की मौत हो गई। 

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला यवतमाल जिले के वणी शहर का है।  शहर में सैनिटाइजर पीने से अब तक सात लोगों की मौत हो चुकी है। चूंकि महाराष्ट्र में देश के सर्वाधिक कोरोना मरीज मिल रहे हैं, इसलिए सख्त लाॅकडाउन के कारण शराब बिक्री पर भी पाबंदी लगाई गई है। इससे नशेड़ियों की मुश्किल हो गई। 
विज्ञापन


पांच लीटर का कैन खरीदा और जमाई महफिल
काम-धंधे से फुर्सत के बीच शराबियों को किसी दोस्त ने बताया कि 30 मिली लीटर सैनिटाइजर पीने से एक क्वार्टर जितना नशा हो जाता है। फिर क्या था  इन सबने मिलकर पांच लीटर सैनिटाइजर का कैन खरीदा और जमा ली महफिल। सातों लोगों ने बारी-बारी से सैनिटाइजर का सेवन किया। कुछ ही देर बाद इनकी हालत बिगड़ने लगी और एक के बाद एक कर के सातों की मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने इन नशेड़ियों के शव पोस्टमाॅर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए। कुछ नशेड़ियों का तो बिना पोस्टमाॅर्टम के ही अंतिम संस्कार कर दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed