{"_id":"64cfa052c1a7cabb460fc905","slug":"maharashtra-senior-ncp-leader-jayant-patil-denies-having-secret-meeting-with-amit-shah-in-pune-updates-2023-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: क्या अमित शाह और जयंत पाटिल के बीच हुई सीक्रेट मीटिंग? NCP नेता दिया यह जवाब","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: क्या अमित शाह और जयंत पाटिल के बीच हुई सीक्रेट मीटिंग? NCP नेता दिया यह जवाब
Sun, 06 Aug 2023 06:59 PM IST
अभिषेक दीक्षित
पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sun, 06 Aug 2023 06:59 PM IST
सार
अमित शाह ने रविवार को पुणे में सेंट्रल रजिस्ट्रार ऑफ कोऑपरेटिव सोसाइटीज (सीआरसीएस) कार्यालय का डिजिटल पोर्टल लॉन्च किया। इस बीच इस बात की अटकलें तेज हो गईं कि शाह और पाटिल के बीच अहम बैठक हुई है।
विज्ञापन
शरद पवार और जयंत पाटिल(फाइल फोटो)
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
क्या शरद पवार के वफादार और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के वरिष्ठ नेता जयंत पाटिल ने पुणे में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ सीक्रेट बैठक की है? राकांपा नेता रविवार को इन खबरों को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने उन अटकलों को भी खारिज कर दिया कि वह भाजपा-शिवसेना सरकार में शामिल अजित पवार के नेतृत्व वाली पार्टी में शामिल होने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
जयंत पाटिल ने कहा कि वह शनिवार शाम को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) प्रमुख शरद पवार के साथ थे और बाद में उनके घर पर वरिष्ठ सहयोगियों अनिल देशमुख, राजेश टोपे और सुनील भुसारा के साथ अहम मुलाकात की। महाराष्ट्र राकांपा इकाई के प्रमुख ने संवाददाताओं से कहा कि जिन लोगों ने ये अफवाहें फैलाईं, उन्हें जवाब देना चाहिए कि मैं किस समय पुणे में शाह से मिला और सबूत दिखाएं। मैं हमेशा शरद पवार के साथ हूं। ऐसी अटकलें बंद होनी चाहिए।
विज्ञापन
अमित शाह की मौजूदगी के बीच तेज हुईं अटकलें
दरअसल, अमित शाह ने रविवार को पुणे में सेंट्रल रजिस्ट्रार ऑफ कोऑपरेटिव सोसाइटीज (सीआरसीएस) कार्यालय का डिजिटल पोर्टल लॉन्च किया। इस बीच इस बात की अटकलें तेज हो गईं कि शाह और पाटिल के बीच अहम बैठक हुई है। जब जयंत से इस बारे में पूछा गया तो जयंत पाटिल ने कहा कि उन पर पाला बदलने का कोई दबाव नहीं है और उन्होंने किसी से कोई बातचीत नहीं की है।
विज्ञापन
वरिष्ठ राकांपा नेता ने कहा कि मैंने मुंबई में INDIA कॉन्क्लेव के आयोजन के लिए शनिवार को एमवीए बैठक में भाग लिया। मैं आयोजन समिति का हिस्सा हूं, इसलिए यह स्पष्ट है कि ऐसी अटकलें क्यों आ रही हैं। पाटिल ने यह भी कहा कि उनका एकमात्र लक्ष्य एनसीपी का आधार बढ़ाना है। गौरतलब है कि अजित पवार और एनसीपी के आठ विधायक पिछले महीने एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली राज्य सरकार में शामिल हुए थे। अजित ने उपमुख्यमंत्री और आठ विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली थी।
जितेंद्र आव्हाड ने भी किया खंडन
इसके बाद से महाराष्ट्र के राजनीतिक गलियारों में शरद पवार खेमे के विधायकों में बेचैनी बढ़ने की अटकलें तेज हो गई हैं। इस बीच एनसीपी विधायक जितेंद्र आव्हाड ने भी कहा कि जयंत पाटिल की शाह से मुलाकात की खबरें गलत हैं। उन्होंने कहा कि मैं अपनी आखिरी सांस तक शरद पवार के साथ रहूंगा।