फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   maharashtra sanjay raut target formr cji dy chandrachud said he is responsible for election results

Maharashtra: 'महाराष्ट्र को जो नुकसान हुआ, उसके जिम्मेदार जस्टिस चंद्रचूड़ हैं', पूर्व CJI पर भड़के संजय राउत

Sun, 01 Dec 2024 12:56 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 01 Dec 2024 12:56 PM IST
सार

चुनाव नतीजे घोषित हुए एक हफ्ते से ज्यादा समय बीत चुका है और अभी तक महाराष्ट्र में सीएम के नाम का एलान नहीं हुआ है। इस पर भी शिवसेना यूबीटी नेता ने तंज कसा। 

विज्ञापन
maharashtra sanjay raut target formr cji dy chandrachud said he is responsible for election results
शिवसेना-यूबीटी नेता संजय राउत - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र चुनाव नतीजे को शिवसेना यूबीटी के नेता संजय राउत ने गलत बताते हुए सुप्रीम कोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ पर ठीकरा फोड़ा है। उन्होंने महाराष्ट्र के चुनाव नतीजों को संविधान के खिलाफ बताया और राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग की। चुनाव नतीजे घोषित हुए एक हफ्ते से ज्यादा समय बीत चुका है और अभी तक महाराष्ट्र में सीएम के नाम का एलान नहीं हुआ है। इस पर शिवसेना यूबीटी नेता ने तंज कसा।
विज्ञापन


'इतिहास कभी जस्टिस चंद्रचूड़ को माफ नहीं करेगा'
संजय राउत ने कहा कि महाराष्ट्र में ऐसी सरकार सत्ता में है, जो संविधान के अनुसार गलत है। इस सरकार को सुप्रीम कोर्ट का समर्थन मिला और इसके लिए तत्कालीन मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ जिम्मेदार हैं। संजय राउत ने पूर्व सीजेआई पर शिवसेना विधायकों की अयोग्यता के मामले में देरी से सुनवाई करने का आरोप लगाया। ऐसा नहीं है कि महाराष्ट्र चुनाव में हार के लिए संजय राउत ने पहली बार पूर्व मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ पर ठीकरा फोड़ा है, इससे पहले भी वह ऐसा बयान दे चुके हैं। हाल ही में संजय राउत ने कहा था कि 'जो नतीजे आए हैं और महाराष्ट्र को जो नुकसान हुआ है, उसके लिए डीवाई चंद्रचूड़ जिम्मेदार हैं। उन्होंने समय पर विधायकों की अयोग्यता पर फैसला नहीं दिया। संजय राउत ने कहा कि अगर जस्टिस चंद्रचूड़ ने समय पर अपना फैसला दिया होता तो भविष्य में कोई ऐसा करने की हिमाकत नहीं करता। इतिहास इसके लिए कभी भी जस्टिस चंद्रचूड़ को माफ नहीं करेगा। महाराष्ट्र इसे याद रखेगा।' 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


संजय राउत ने कहा कि '40 विधायक जिस पार्टी से चुनकर आए, उससे बेईमानी करके सत्ता पर काबिज हो गए, लेकिन जस्टिस चंद्रचूड़ ने इस मामले में समय पर फैसला नहीं दिया और एक तरह से वह दरवाजा खुला छोड़ दिया, जिससे आगे भी ऐसा हो सकता है। जस्टिस चंद्रचूड़ पर संविधान की रक्षा की जिम्मेदारी थी।'

सरकार गठन में हो रही देरी पर उठाए सवाल
संजय राउत ने कहा कि 'चुनाव नतीजे आए 10 दिन हो गए हैं, लेकिन अभी तक भाजपा सरकार क्यों नहीं बना पाई है। उनके पास बहुमत है, लेकिन अभी तक सरकार नहीं बनाई है। आखिर क्या हो रहा है?' भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने हाल ही में कहा कि 5 दिसंबर को नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होगा। इस पर संजय राउत ने तंज कसते हुए कहा कि 'क्या बावनकुले राज्यपाल हैं? ऐसी घोषणाएं करने का काम राज्यपाल का है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed