{"_id":"666e8864655f7bb3080a4a28","slug":"maharashtra-sanjay-raut-says-if-tdp-does-not-get-this-position-we-will-ensure-his-candidate-gets-support-from-2024-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: 'अगर TDP को नहीं मिला लोकसभा स्पीकर का पद, तो INDI गठबंधन देगा उन्हें समर्थन', बोले संजय राउत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: 'अगर TDP को नहीं मिला लोकसभा स्पीकर का पद, तो INDI गठबंधन देगा उन्हें समर्थन', बोले संजय राउत
Sun, 16 Jun 2024 05:11 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: नितिन गौतम
Updated Sun, 16 Jun 2024 05:11 PM IST
सार
संजय राउत ने कहा कि 'लोकसभा स्पीकर पद के लिए लड़ाई अहम है। इस बार स्थिति 2014 और 2019 जैसी नहीं है। सरकार स्थिर नहीं है। हमने सुना है कि चंद्रबाबू नायडू ने लोकसभा स्पीकर का पद मांगा है।
विज्ञापन
संजय राउत
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने कहा है कि लोकसभा स्पीकर का पद एनडीए गठबंधन के किसी नेता को मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि चंद्रबाबू नायडू ने लोकसभा स्पीकर का पद मांगा है और अगर उन्हें यह पद नहीं मिलता है तो हम ये सुनिश्चित करेंगे कि तेदेपा के उम्मीदवार को INDI गठबंधन का समर्थन मिले।
INDIA गठबंधन देगा तेदेपा उम्मीदवार को समर्थन
संजय राउत ने कहा कि 'लोकसभा स्पीकर पद के लिए लड़ाई अहम है। इस बार स्थिति 2014 और 2019 जैसी नहीं है। सरकार स्थिर नहीं है। हमने सुना है कि चंद्रबाबू नायडू ने लोकसभा स्पीकर का पद मांगा है। अगर एनडीए के उम्मीदवार को यह पद नहीं मिला तो पीएम मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह टीडीपी, जेडीयू और लोजपा (रामविलास) को तोड़ सकते हैं। अगर चंद्रबाबू नायडू को यह पद नहीं मिलता है तो हम ये सुनिश्चित करेंगे कि उनके उम्मीदवार को INDI गठबंधन का समर्थन मिले।'
गौरतलब है कि मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि अगर डिप्टी स्पीकर पद विपक्षी गठबंधन को नहीं मिला तो वे लोकसभा स्पीकर पद के लिए अपने उम्मीदवार का एलान कर सकते हैं। 17वीं लोकसभा के दौरान डिप्टी स्पीकर का पद खाली रहा था। लोकसभा का पहला सत्र 24 जून से शुरू होगा और 3 जुलाई को सत्र का समापन होगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 27 जून को लोकसभा और राज्यसभा के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगी।
हाल ही में संपन्न हुए आम चुनाव में भाजपा को 240 सीटों पर जीत मिली और पार्टी बहुमत के आंकड़े 272 से 32 कम है। ऐसी स्थिति में तेदेपा (16) और जदयू (12) सीटों के साथ किंगमेकर बनकर उभरी हैं। तेदेपा ने लोकसभा उम्मीदवार पद पर दावा भी पेश किया था। आम आदमी पार्टी और विपक्षी गठबंधन ने भी मांग की कि लोकसभा स्पीकर का पद जदयू या तेदेपा को मिलना चाहिए।

#WATCH | Mumbai, Maharashtra: Shiv Sena (UBT) leader Sanjay Raut says, "This fight of Lok Sabha Speaker is important. This time, the situation is not similar to 2014 and 2019. The government is not stable... We have heard that Chandrababu Naidu has asked for the Lok Sabha Speaker… pic.twitter.com/lovUT2JHZE
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) June 16, 2024