फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra: Sachin Waze brought to Chhatrapati Shivaji Maharaj Terminus in Mumbai

एंटीलिया केस: सचिन वाजे को सीएसटी लेकर पहुंची एनआईए, सीन किया रिक्रिएट

Tue, 06 Apr 2021 05:13 AM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Amit Mandal Updated Tue, 06 Apr 2021 05:13 AM IST
विज्ञापन
Maharashtra: Sachin Waze brought to Chhatrapati Shivaji Maharaj Terminus in Mumbai
Sachin Waze - फोटो : ANI

मुंबई पुलिस के निलंबित ऑफिसर सचिन वाजे को एनआईए की टीम सोमवार देर रात मुंबई के सीएसटी रेलवे स्टेशन लेकर पहुंची। वाजे मनसुख हिरेन हत्या मामले में आरोपी है। यहां एनआई की टीम ने सीन रीक्रिएट किया और सीसीटीवी फुटेज के साथ ही सबूतों को पुख्ता करने के लिए वाजे को प्लेटफार्म नंबर प्लेटफॉर्म चार और पांच ले गई। 

विज्ञापन

इस दौरान फॉरेंसिक की टीम भी मौजूद रही। प्रक्रिया पूरी करने के बाद टीम सचिन वाजे को गाड़ी में बैठाकर वापस चली गई। एनआईए को स्टेशन के पास दिखे एक व्यक्ति के सचिन वाजे होने का शक है। इसी के चलते टीम ने स्टेशन में सीन को रीक्रिएट किया। इस मामले में कोई बड़ा खुलासा होने की संभावना जताई जा रही है।



7 अप्रैल तक बढ़ाई हिरासत 
दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया के पास जिलेटिन की छड़ें लदी स्कार्पियो कार मामले में गिरफ्तार निलंबित पुलिस अधिकारी सचिन वाजे से एनआईए हर दिन नए राज उलगवा रही है। शनिवार को विशेष अदालत ने मुंबई पुलिस के निलंबित अधिकारी सचिन वाजे की एनआईए हिरासत की अवधि सात अप्रैल तक बढ़ा दी थी।

एनआईए के वकील, अतिरिक्त सॉलीसीटर जनरल अनिल सिंह ने कहा कि एजेंसी ने सीसीटीवी फुटेज के डिजिटल वीडियो रिकॉर्डिंग (डीवीआर) और लैपटॉप जैसे साक्ष्य जब्त कर लिए हैं और इनकी पड़ताल की जरूरत है। अदालत ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद वाजे की हिरासत सात अप्रैल तक बढ़ा दी थी। 

वाजे की साथी महिला भी हिरासत में 
एंटीलिया केस में एनआईए को कुछ दिन पहले एक बड़ी सफलता हाथ लगी थी। एजेंसी ने इस मामले में एक महिला को हिरासत में लिया था। बताया जा रहा है कि सचिन वाजे के साथ फाइव स्टार होटल में यह महिला दिखी थी। महिला मुख्य आरोपी सचिन वाजे की करीबी सहयोगी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 16 फरवरी को साउथ मुंबई स्थित एक फाइव स्टार होटल में सचिन वाजे के साथ महिला दिखी थी। 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed