फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra's 80 percent jobs now mandatory for the people

महाराष्ट्र की कंपनियों में अब 80 प्रतिशत नौकरियां भूमिपुत्रों के लिए अनिवार्य

Tue, 05 Dec 2017 11:26 PM IST
सुरेंद्र मिश्र / मुंबई
सुरेंद्र मिश्र / मुंबई Updated Tue, 05 Dec 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
Maharashtra's 80 percent jobs now mandatory for the people
राज ठाकरे 2
मुंबई में हॉकर्स के खिलाफ मुहिम शुरू कर राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने परप्रांतीय बनाम मराठी मानुष मुद्दे को तूल दे दिया है। इसकी काट के लिए शिवसेना ने भी मराठी कार्ड खेलने की तैयारी की है। मंगलवार को शिवसेना नेता व राज्य के उद्योग मंत्री सुभाष देसाई ने कहा कि महाराष्ट्र की कंपनियों में अब भूमिपुत्रों के लिए 80 फीसदी नौकरी अनिवार्य की जाएगी। इसका पालन न करने वाली कंपनियों को सरकार से मिलने वाली सुविधाएं रोक दी जाएगी।
विज्ञापन


मंगलवार को मंत्रालय में पत्रकारों से बातचीत में उद्योग मंत्री सुभाष देसाई ने कहा कि महाराष्ट्र की कंपनियों में 80 प्रतिशत नौकरियां स्थानीय भूमिपुत्रों को मिलनी चाहिए। साल 1980 से महाराष्ट्र में यह कानून लागू है। लेकिन, इसका पालन नहीं हो रहा है। स्थानीय लोगों को नौकरी देने के लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समिति भी गठित की गई है। फिर भी कानून पर अमल होता दिखाई नहीं दे रहा है। उन्होंने कहा कि अब इस पर अमल के लिए मंत्रालय में विशेष कक्ष बनाया जाएगा। 
विज्ञापन


पढ़ें- राज ठाकरे ने दी धमकी, बुलेट ट्रेन की एक ईंट नहीं रखने देंगे
विज्ञापन
विज्ञापन


जिन कंपनियों में इस कानून का पालन नहीं होगा उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी और सरकार की ओर से मिलने वाली सुविधाएं और मदद भी नहीं दी जाएगी। उन्होंने बताया कि इस संबंध में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से भी मांग की गई है। उन्होंने भी भूमिपुत्रों की नौकरी के लिए विशेष कक्ष बनाए जाने की मंजूरी दी है। यह विशेष कक्ष उद्योग व श्रम विभाग की ओर से संयुक्त रूप से संचालित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed