{"_id":"617827ae760ad13d7b12101a","slug":"maharashtra-road-transport-corporation-msrtc-gave-diwali-gift-to-its-employees-dearness-allowance-increased-by-five-percent","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र : राज्य सड़क परिवहन निगम ने कर्मचारियों को दिया दिवाली का तोहफा, महंगाई भत्ता पांच फीसदी बढ़ाया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र : राज्य सड़क परिवहन निगम ने कर्मचारियों को दिया दिवाली का तोहफा, महंगाई भत्ता पांच फीसदी बढ़ाया
Tue, 26 Oct 2021 09:38 PM IST
सुभाष कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: सुभाष कुमार
Updated Tue, 26 Oct 2021 09:38 PM IST
सार
एमएसआरटीसी ने 2500 रुपए से 5000 रुपये तक का दिवाली बोनस बांटने का भी एलान किया है। कर्मचारियों के लिए राहत की एक और बात यह है कि एक नवंबर को दिवाली से पहले उनका वेतन भी उनके खाते में आ जाएगा।
विज्ञापन
एमएसआरटीसी ने कर्मचारियों का डीए बारह फीसदी से बढ़कर 17 फीसदी कर दिया है।
- फोटो : Social Media
विस्तार
महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) के कर्मचारियों को दिवाली का उपहार दिया है। एमएसआरटीसी ने अपने 95 हजार कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में पांच फीसदी की बढ़ोतरी कर दी है। अब कर्मचारियों का डीए बारह फीसदी से बढ़कर 17 फीसदी हो गया है। एमएसआरटीसी ने 2500 रुपए से 5000 रुपये तक का दिवाली बोनस बांटने का भी एलान किया है। कर्मचारियों के लिए राहत की एक और बात यह है कि एक नवंबर को दिवाली से पहले उनका वेतन भी उनके खाते में आ जाएगा।
विज्ञापन
इससे पहले केंद्र सरकार ने भी कर्मचारियों का डीए बढ़ाने का एलान किया था। अब केंद्रीय कर्मचारियों का डीए 31 फीसदी हो गया है। हालांकि, महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम ने इस खर्च की भरपाई करने के लिए अनेक रूट पर किरायों में बढ़ोतरी भी कर दी है। इसके पीछे उन्होंने ईंधन और टायर की कीमतों का बढ़ना बताया है। इस बढ़े हुए किराए से परिवहन निगम को लगभग 50 करोड़ की आमद होने की उम्मीद है। एमएसआरटीसी के पास करीब 16 हजार बसों की संख्या है।
विज्ञापन
वहीं दूसरी ओर सेल (SAIL) ने भी कर्मचारियों को वेतन वृद्धि की सौगात दी है। नेशनल ज्वायंट कमेटी फॉर स्टील की एक बैठक आयोजित की गई, इसमें प्रबंधन और कर्मचारियों के यूनियन के बीच समझौता हो गया है। इस समझौते के तहत सेल (SAIL) के सभी कर्मचारियों को 26.05 फीसद वेतन भत्ता मिलेगा। इस समझौते के बाद देशभर में सेल (SAIL) के अंतर्गत काम करने वाले लगभग 70 हजार कर्मचारियों को हर महीने 6 से दस हजार रुपए तक का फायदा मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन