{"_id":"669ccf36734e0613410e91f7","slug":"maharashtra-road-rage-case-motorist-beat-woman-for-advised-him-for-drive-properly-2024-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: सही से गाड़ी चलाने की दी सलाह, तो दंपती ने महिला को बुरी तरह पीटा, मामला दर्ज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: सही से गाड़ी चलाने की दी सलाह, तो दंपती ने महिला को बुरी तरह पीटा, मामला दर्ज
Sun, 21 Jul 2024 03:27 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
Published by: नितिन गौतम
Updated Sun, 21 Jul 2024 03:27 PM IST
सार
महिला ने बताया कि इसके बाद वह आगे निकल गई तो कार चालक ने पीछा कर उन्हें सड़क किनारे रुकने को मजबूर किया। महिला का आरोप है कि कार चालक ने कार से निकलकर उसे गुस्से में गालियां दीं और उसके चेहरे पर तीन से चार बार मुक्का मारा।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र के पुणे में एक महिला को वाहन चालक के सही से गाड़ी चलाने के लिए बोलना भारी पड़ गया और कार चालक ने महिला को बुरी तरह पीट दिया। पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस से की, जिसके बाद पुलिस में आरोपी कार चालक और उसकी पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
क्या है मामला
पुणे स्थित एक लग्जरी होटल में मार्केटिंग हेड के तौर पर काम करने वाली जेरलिन डिसिल्वा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में डिसिल्वा की नाक से बहुत खून बहता हुआ दिख रहा है। एक अन्य वीडियो में महिला ने बताया कि वह अपने दो बच्चों के साथ दोपहिया वाहन पर बानेर की तरफ जा रही थी, तभी कार सवार एक व्यक्ति ने उन्हें रास्ता नहीं दिया। इस पर डिसिल्वा ने 57 वर्षीय कार चालक को ठीक से गाड़ी चलाने को कहा। जिस पर कार चालक ने महिला को कथित तौर पर गालियां दी।
महिला ने बताया कि इसके बाद वह आगे निकल गई तो कार चालक ने पीछा कर उन्हें सड़क किनारे रुकने को मजबूर किया। महिला का आरोप है कि कार चालक ने कार से निकलकर उसे गुस्से में गालियां दीं और उसके चेहरे पर तीन से चार बार मुक्का मारा। पीड़िता ने बताया कि जब उसने गाड़ी की चाबी निकालने की कोशिश की तो कार में बैठी कार चालक की पत्नी ने भी उसे गालियां दीं और धक्का-मुक्की की। लोगों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने आरोपी कार चालक दंपती के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और घटना की जांच कर रही है।