{"_id":"629c47a8b1286d28427352bd","slug":"maharashtra-road-accident-truck-crushed-car-five-family-members-died-on-the-spot","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra Road Accident: ट्रक ने कार को कुचला, परिवार के पांचों सदस्यों ने मौके पर ही तोड़ दिया दम ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra Road Accident: ट्रक ने कार को कुचला, परिवार के पांचों सदस्यों ने मौके पर ही तोड़ दिया दम
Sun, 05 Jun 2022 11:35 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Sun, 05 Jun 2022 11:35 AM IST
सार
जांच में सामने आया है कि कार तेज रफ्तार में थी, जिससे उसका संतुलन बिगड़ गया और टक्कर हो गई। इस हादसे में तीन बच्चों समेत पांच लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
महाराष्ट्र के सांगली में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां पुणे-बेंगलुरु राजमार्ग पर एक कंटेनर ट्रक और कार में जबरदस्त टक्कर हो गई। इस हादसे में तीन बच्चों समेत पांच लोगों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, मृतक एक ही परिवार के थे और कार से जयसिंगपुर जा रहे थे।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया, सड़क हादसा शनिवार दोपहर सांगली के कासेगांव इलाके में हुआ। कार पुणे से जयसिंगपुर जा रही थी। तभी सामने से आ रहे ट्रक से उसकी टक्कर हो गई, जिससे कार सवार पांचो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच में सामने आया है कि कार तेज रफ्तार में थी, जिससे उसका संतुलन बिगड़ गया और टक्कर हो गई। पुलिस ने मृतकों की पहचान अरिंजय शिरोटे (35), स्मिता शिरोटे (38), पूर्वा शिरोटे (14), सुनेशा शिरोटे (10) और वीरू शिरोटे (4) के रूप में की है।
विज्ञापन