फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra : Railway Ministry approved train between Mumbai and Nainital

महाराष्ट्र : राज्यपाल की मांग पर मुंबई से नैनीताल के बीच ट्रेन, रेलमंत्री ने दी औपचारिक मंजूरी

Tue, 17 Mar 2020 01:02 AM IST
गौरव पाण्डेय डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, मुंबई
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, मुंबई Published by: गौरव पाण्डेय Updated Tue, 17 Mar 2020 01:02 AM IST
विज्ञापन
Maharashtra : Railway Ministry approved train between Mumbai and Nainital
भगत सिंह कोश्यारी (फाइल फोटो)

महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी की मांग पर रेल मंत्रालय ने मुंबई से नैनीताल के बीच ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने दादर (मुंबई) से रामनगर (नैनीताल) के बीच ट्रेन चलाने को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। यह ट्रेन सप्ताह में दो बार चलाई जाएगी। 

विज्ञापन


राज्यपाल कोश्यारी ने पहले पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक को पत्र लिखकर मुंबई से नैनीताल के बीच ट्रेन सेवा शुरू करने का आग्रह किया था। इसके बाद अपर महाप्रबंधक (पश्चिम रेलवे) ने कोश्यारी को सूचित किया था कि दादर से राम नगर तक वीकली ट्रेन चलाने के लिए रेलवे बोर्ड को सिफारिश कर दी गई है। 
विज्ञापन


इसके बाद राज्यपाल ने रेल मंत्री पीयूष गोयल से बात की। गोयल ने जल्द ही इस संबंध में उचित कदम उठाने का आश्वासन दिया है। मुंबई में लाखों उत्तराखंडी के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के ब्रज, रूहेलखंड और नेपाल के प्रवासी भारी संख्या में रहते हैं। राज्यपाल की प्रस्तावित इस नई ट्रेन में दो डिब्बे टनकपुर के लिए इज्जतनगर तक लगाने और उन्हें अन्य ट्रेन तक जोड़ने का भी आग्रह किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed