फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Raigad Bus Accident Several dead and injured as vehicle falls in ditch rescue news and updates

Maharashtra: रायगढ़ में 300 मीटर गहरी खाई में गिरी बस, 13 की मौत- 29 से ज्यादा घायल; CM ने की मुआवजे की घोषणा

Sat, 15 Apr 2023 01:43 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Sat, 15 Apr 2023 01:43 PM IST
सार

इस दुर्घटना के ठीक बाद स्थानीय लोगों ने ही बस में सवार लोगों के बचाव की कोशिशें शुरू कर दीं। बताया गया है कि रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। 

विज्ञापन
Maharashtra Raigad Bus Accident Several dead and injured as vehicle falls in ditch rescue news and updates
महाराष्ट्र के रायगढ़ में बस हादसा। - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र के रायगढ़ में शनिवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां के खपोली इलाके में एक बस सड़क से उतरकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 13 लोगों की मौत हुई है, जबकि 29 से अधिक घायल हुए हैं। इस दुर्घटना के ठीक बाद स्थानीय लोगों ने ही बस में सवार लोगों के बचाव की कोशिशें शुरू कर दीं। बताया गया है कि रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी है।

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, निजी बस पुणे से मुंबई जा रही थी। मुंबई-पुणे हाईवे पर ही शिंगरोबा मंदिर के पास ही यह नियंत्रण खोकर सड़क से उतरकर 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। बस में 42 के करीब यात्री सवार थे। राहत-बचाव कर्मियों ने सभी घायलों को पास के अस्पताल पहुंचाया।


बस में सवार थे पारंपरिक संगीत मंडली के सदस्य
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘बस में मुंबई के गोरेगांव के ‘बाजी प्रभु वादक ग्रुप’ (पारंपरिक संगीत मंडली) के सदस्य सवार थे। वे पुणे जिले के पिंपरी चिंचवड इलाके में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद गोरेगांव लौट रहे थे। बस शुक्रवार को देर रात करीब एक बजे कार्यक्रम स्थल से रवाना हुई थी। हादसा खंडाला घाट के पास सुबह करीब चार बजकर पचास मिनट पर हुआ।’’  रायगढ़ के पुलिस अधीक्षक (एसपी) सोमनाथ घार्गे ने बताया कि हादसे में हताहत हुए लोग मुंबई के सायन एवं गोरेगांव इलाके और पड़ोसी पालघर जिले के विरार के रहने वाले थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

ज्यादातर हताहत 18-25 के बीच
उन्होंने बताया कि घायलों को खोपोली ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अतुल जेंडे ने बताया कि हताहतों की उम्र 18 से 25 साल के बीच है। अधिकारियों के मुताबिक, स्थानीय पुलिस का एक दल और ट्रैकर का एक समूह बचाव अभियान में लगा हुआ है। खोपोली शहर मुंबई से लगभग 70 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
 

विज्ञापन

अमित शाह ने ली हादसे की जानकारी
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से इस दुर्घटना को लेकर बात की। शाह ने ट्वीट किया, ‘‘महाराष्ट्र के रायगढ़ में हुआ सड़क हादसा दुःखद है। इस संबंध में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे जी और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस जी से बात हुई।’’ उन्होंने कहा, ‘‘स्थानीय प्रशासन राहत कार्य में जुटा है। मैं मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’’

मुख्यमंत्री शिंदे ने घटना पर दुख जताते हुए प्रत्येक मृतक के परिजन को पांच-पांच लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि घायलों में से पांच की हालत गंभीर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed