फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   maharashtra Pune BJP MLA Mukta Tilak dies after long battle with cancer

महाराष्ट्र: पुणे भाजपा विधायक मुक्ता तिलक का कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद निधन, पीएम ने जताया शोक

Fri, 23 Dec 2022 06:14 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Fri, 23 Dec 2022 06:14 AM IST
सार


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा विधायक के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने ट्वीट किया, मुक्ता तिलक ने परिश्रम के साथ समाज की सेवा की। उन्होंने जन-समर्थक मुद्दों को उठाकर अपनी छाप छोड़ी और पुणे के मेयर के रूप में उनका कार्यकाल उल्लेखनीय रहा हैं।

विज्ञापन
maharashtra Pune BJP MLA Mukta Tilak dies after long battle with cancer
भारतीय जनता पार्टी की विधायक मुक्ता तिलक - फोटो : social media

विस्तार

महाराष्ट्र के पुणे से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की विधायक मुक्ता तिलक का पांच साल तक कैंसर से जूझने के बाद एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि वह 57 वर्ष की थीं।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा विधायक के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने ट्वीट किया- मुक्ता तिलक ने परिश्रम के साथ समाज की सेवा की। उन्होंने जन-समर्थक मुद्दों को उठाकर अपनी छाप छोड़ी और पुणे के मेयर के रूप में उनका कार्यकाल उल्लेखनीय रहा हैं। भाजपा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को कार्यकर्ताओं द्वारा हमेशा संजोया जाएगा। उनके निधन से दुख हुआ। उनके परिवार के प्रति संवेदना। 
विज्ञापन


बता दें कि 2019 में विधायक बनने से पहले तिलक पुणे की मेयर भी थी। वह स्वतंत्रता सेनानी लोकमान्य तिलक की परपोती थीं। सर्जिकल ऑन्कोलॉजिस्ट और गैलेक्सी केयर अस्पताल के चिकित्सा निदेशक डॉ. शैलेश पुणतांबेकर ने बताया कि पांच साल पहले उन्हें कैंसर का पता चला था। उन्हें 10 दिन पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने गुरुवार करीब साढ़े तीन बजे अंतिम सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा के एक स्थानीय पदाधिकारी ने कहा कि उनके परिवार में पति शैलेश तिलक, एक बेटी और एक बेटा है। उन्होंने बीमारी के बावजूद मई और जून में हुए राज्यसभा और महाराष्ट्र विधान परिषद चुनावों के दौरान अपना वोट डालने के लिए पुणे से मुंबई की यात्रा की, जिसने राजनीतिक हलकों में प्रशंसा अर्जित की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed