फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra polls: Raut said MVA successful in placating rebels in 90 pc seats

Maharashtra Election: '90 फीसदी सीटों पर बागियों को खुश करने में एमवीए सफल रही', संजय राउत का बड़ा दावा

Wed, 30 Oct 2024 03:12 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: काव्या मिश्रा Updated Wed, 30 Oct 2024 03:12 PM IST
सार

संजय राउत ने कहा कि जब तीन पार्टियां एक साथ चुनाव लड़ती हैं, तो दलों के साथ-साथ कार्यकर्ताओं को भी सीमित सीटों के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

विज्ञापन
Maharashtra polls: Raut said MVA successful in placating rebels in 90 pc seats
संजय राउत - फोटो : एएनआई

विस्तार

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में नामांकन का काम पूरा हो चुका है। इस बार का महाराष्ट्र चुनाव दो गठबंधनों के बीच लड़ा जा रहा है। ये गठबंधन है भाजपा-शिवसेना-एनसीपी की महायुति और कांग्रेस-शिवसेना (यूबीटी)-एनसीपी (एसपी) का महा विकास अघाड़ी (एमवीए)। उद्धव ठाकरे वाली शिवसेना के सांसद संजय राउत ने कहा कि महा विकास अघाड़ी उन 90 प्रतिशत सीटों पर बागियों को मनाने में सफल रही है, जहां से उन्होंने गठबंधन के आधिकारिक उम्मीदवारों के खिलाफ नामांकन दाखिल किया था।

विज्ञापन


'गठबंधन में ऐसी चीजें होती रहती हैं'
उन्होंने कहा कि शिवसेना (यूबीटी) ने 96 सीटों पर नामांकन दाखिल किए हैं। बागियों के चुनाव मैदान में उतरने के बारे में पूछे जाने पर राउत ने कहा, 'गठबंधन में ऐसी चीजें होती रहती हैं। हम एक साथ बैठेंगे और बागियों को शांत करने की कोशिश करेंगे। हम बदलाव लाना चाहते हैं और ऐसा होने के लिए सभी को एक साथ रहना होगा। हमने 90 फीसदी ऐसी सीटों पर पार्टी कार्यकर्ताओं (जिन्होंने आधिकारिक उम्मीदवारों के खिलाफ बगावत की) को आश्वस्त कर दिया है।'
विज्ञापन


राज्यसभा सांसद ने कहा कि शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे, एनसीपी (एसपी) अध्यक्ष शरद पवार और कांग्रेस नेतृत्व उन उम्मीदवारों को संतुष्ट करने की कोशिश करेंगे, जो फिलहाल खुश नहीं हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टियों के साथ-साथ कार्यकर्ताओं को भी होती है परेशानी: राउत
उन्होंने स्वीकार किया कि जब तीन पार्टियां एक साथ चुनाव लड़ती हैं, तो पार्टियों के साथ-साथ कार्यकर्ताओं को भी सीमित सीटों के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सांगोले और अलीबाग सीटों पर, जहां एमवीए के घटक शिवसेना (यूबीटी) और सहयोगी पीजेंट्स एंड वर्कर्स पार्टी (पीडब्ल्यूपी) ने अपने उम्मीदवार खड़े किए हैं, राउत ने कहा कि उनकी पार्टी ने 2019 में इन सीटों पर जीत हासिल की थी। हालांकि, उन्होंने कहा कि वह अभी भी इन सीटों पर बातचीत करने के लिए तैयार हैं क्योंकि पीडब्ल्यूपी एमवीए का हिस्सा है। 

कांग्रेस पर फिर साधा निशाना
यह पूछे जाने पर कि क्या कुछ सीटों पर सांगली पैटर्न देखने को मिलेगा, राउत ने कांग्रेस पर कटाक्ष किया और कहा कि अगर उसके सहयोगी ने लोकसभा चुनावों के दौरान गठबंधन धर्म का पालन किया होता तो शिवसेना (यूबीटी) उम्मीदवार चंद्रहार पाटिल जीत जाते।

कांग्रेस के विशाल पाटिल, जिन्होंने पार्टी के आदेश की अवहेलना करते हुए निर्दलीय के रूप में चुनाव लड़ा, ने भाजपा के संजयकाका पाटिल और शिवसेना (यूबीटी) के चंद्रहार पाटिल को हराकर सांगली लोकसभा सीट जीती। स्थानीय कांग्रेस ने चुनावों में विशाल पाटिल का साथ दिया था।




कब होंगे चुनाव?
गौरतलब है, महाराष्ट्र की 288 सदस्यों वाली विधानसभा के लिए करीब आठ हजार उम्मीदवारों ने पर्चे दाखिल किए हैं। नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तिथि चार नवंबर है। चुनाव 20 नवंबर को होंगे और तीन दिन बाद वोटों की गिनती होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed