फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Politics shiv sena leader eknath shinde mahavikas aghadi evm issue news in hindi

Maharashtra: 'लोगों को गुमराह करना बंद करें और जनादेश स्वीकार करें', विपक्ष के आरोपों पर शिंदे का पलटवार

Sun, 08 Dec 2024 04:43 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: श्वेता महतो Updated Sun, 08 Dec 2024 04:43 PM IST
सार

शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे ने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गई सरकार के बारे में भ्रम पैदा करना लोकतंत्र के लिए अच्छा नहीं है।

विज्ञापन
Maharashtra Politics shiv sena leader eknath shinde mahavikas aghadi evm issue news in hindi
एकनाथ शिंदे - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रविवार को विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने विपक्ष पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों के बारे में लोगों को गुमराह करने और उनके जनादेश को स्वीकार नहीं करने का आरोप लगाया। पत्रकारों से बात करते हुए शिंदे ने बताया कि विधानसभा चुनाव में महायुति को जीत मेहनत के वजह से मिली है और महाविकास अघाड़ी को लोगों का जनादेश स्वीकार करना होगा। उन्हें विकास कार्यों में सरकार का समर्थन करना होगा। 
विज्ञापन


महाविकास अघाड़ी (भाजपा, शिवसेना, राकांपा) ने विधानसभा चुनाव में 288 नें से 230 सीटों पर जीत हासिल की। वहीं महाविकास अघाड़ी (एमवीए) को केवल 46 सीटों पर ही जीत मिली। विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद विपक्ष ने ईवीएम में गड़बड़ी का आरोप लगाया और मतपत्रों के इस्तेमाल की मांग की। 
विज्ञापन


शिंदे ने विपक्ष को घेरा
विपक्ष को घेरते हुए शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे ने कहा, "जब आप जीतते हैं, तब ईवीएम में गड़बड़ी नहीं होती। जब आप हरते हैं, तभी मशीन में गड़बड़ी होती है। यह सही दृष्टिकोण नहीं है।" उन्होंने कहा कि विपक्ष को जनता का जनादेश स्वीकार करना होगा। लोगों ने विपक्ष को उनका स्थान दिखा दिया है। जनता ने बता दिया कि वे उन लोगों को वोट नहीं देते जो केवल अपने घरों में बैठे रहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एकनाथ शिंदे ने सवाल पूछा, "लोकसभा चुनाव में महायुति को 2.48 करोड़ वोट मिले, जो 43.55 फीसदी है। एमवीए को 2.5 करोड़ वोट मिले, जो 43.71 प्रतिशत था। फिर भी विपक्ष को 31 सीटें और महायुति को 17 सीटें मिलीं। क्या हमनें कहा कि ईवीएम घोटाला हुआ है?" उन्होंने आगे कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गई सरकार के बारे में भ्रम पैदा करना लोकतंत्र के लिए अच्छा नहीं है।

शिवसेना नेता ने कहा, "लोगों ने हमें हमारे काम के लिए फिर से चुना। रोना बंद करें और सच को स्वीकार करें। उन्होंने सवाल उठाया कि विपक्षी दलों के जिन सदस्यों ने ईवीएम मुद्दे के विरोध में शनिवार को शपथ ग्रहण समारोह का बहिष्कार किया था, उन्होंने रविवार को विधायक के रूप में शपथ कैसे ली।" उन्होंने पूछा, "क्या इसका मतलब यह है कि वपक्ष ने इस मुद्दे को छोड़ दिया?"

शरद पवार के बयान के बाद आया शिंद का बयान
शिंदे ने बताया कि विपक्ष ने झारखंड में विधानसभा चुनाव और महाराष्ट्र के नांदेड़ और केरल के वायनाड लोकसभा सीटों पर उपचुनाव में जीत हासिल की। उन्होंने कहा कि न तो कोई गैर कानूनी काम होगा और न ही किसी के साथ अन्याय होगा। सरकार संविधान के अनुसार काम करती है। 


बता दें कि वोटों को लेकर शिंदे का बयान राकांपा-एसपी प्रमुख शरद पवार के उस बयान के बाद आया, जिसमें उन्होंने कहा था कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में राजनीतिक दलों को मिले वोटों और जीती गई सीटों के बीच तुलना आश्चर्यजनक थी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि एक वरिष्ठ नेता होने के नाते शरद पवार को देश को गुमराह नहीं करना चाहिए।

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed