फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Politics: Sanjay Raut alleges BJP made Eknath Shinde CM to grab Mumbai from Shiv Sena Latest News Update

Maharashtra Politics: संजय राउत का आरोप, भाजपा ने शिवसेना से मुंबई हथियाने के लिए एकनाथ शिंदे को बनाया सीएम 

Sat, 02 Jul 2022 04:53 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sat, 02 Jul 2022 04:53 PM IST
सार

शिव सेना नेता संजय राउत ने कहा कि भाजपा ने बाल ठाकरे की शिवसेना से मुंबई को हथियाने के लिए एकनाथ शिंदे का इस्तेमाल किया है। क्योंकि यहां इस साल के अंत में निकाय चुनाव होने हैं और भाजपा अपना वर्चस्व बढ़ाने के लिए शिंदे को मोहरा बना रही है। 

विज्ञापन
Maharashtra Politics: Sanjay Raut alleges BJP made Eknath Shinde CM to grab Mumbai from Shiv Sena Latest News Update
संजय राउत - फोटो : ANI

विस्तार

शिव सेना के नेता संजय राउत ने एक बार फिर भाजपा पर बड़ा आरोप लगाया है। राउत ने शुक्रवार को बड़ा बयान देते हुए कहा कि भाजपा ने बाल ठाकरे की शिवसेना से मुंबई को हथियाने के लिए एकनाथ शिंदे को महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनाया है। क्योंकि यहां इस साल के अंत में निकाय चुनाव होने हैं और भाजपा अपना वर्चस्व बढ़ाने के लिए शिंदे का इस्तेमाल कर रही है। 

विज्ञापन


शिंदे का इस्तेमाल किया जा रहा: राउत
राउत ने कहा कि उद्धव ठाकरे ने पहले ही कह दिया था कि शिंदे शिवसेना से नहीं हैं। पर अब यह पूरी तरह से स्पष्ट हो गया है कि शिंदे का इस्तेमाल मुंबई में शिवसेना को हराने के लिए किया गया है, क्योंकि यहां इस साल के अंत में निकाय चुनाव होने हैं। राउत ने आगे कहा, 'कांग्रेस पार्टी भी कई बार बंटी, लेकिन इंदिरा गांधी की कांग्रेस अब भी जिंदा है। इसी तरह, शिवसेना वहीं है जहां ठाकरे हैं।'
विज्ञापन


फडणवीस की सराहना
शिवसेना ने दो दशकों से अधिक समय तक बृहन्मुंबई महानगर निगम (बीएमसी) पर राज किया है। राउत ने कहा कि उपमुख्यमंत्री पद संभालने के लिए फडणवीस की सराहना की जानी चाहिए क्योंकि शिंदे पहले उनकी सरकार में एक कनिष्ठ मंत्री थे। लेकिन उन्होंने हाईकमान की बात मानी क्योंकि भाजपा में अनुशासन और आदेशों का पालन किया जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मैं किसी से नहीं डरता: राउत
मनी लॉन्ड्रिंग जांच के सिलसिले में शुक्रवार को ईडी के सामने पेश हुए राउत ने कहा, 'मैंने अधिकारियों से कहा कि मैं उनके हर सवाल का जवाब देने के लिए तैयार हूं। ईडी ने मुझसे 10 घंटे तक पूछताछ की। अगर और जानकारी की आवश्यकता है, तो मैं जवाब देने के लिए तैयार हूं। मैंने कुछ गलत नहीं किया इसलिए मैं नहीं डरता। सच्चाई मेरे साथ है। सांसद के रूप में, यह मेरा कर्तव्य था कि यदि जांच एजेंसी को किसी जानकारी की आवश्यकता होती है तो मैं उसके सामने उपस्थित रहूं।' राउत ने आगे कहा कि जिस मामले की वे जांच कर रहे हैं, उससे मेरा कोई लेना-देना नहीं है।


दरअसल ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने राउत को मुंबई चॉल के पुनर्विकास और उनकी पत्नी और दोस्तों से संबंधित वित्तीय लेनदेन से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग जांच में पूछताछ के लिए तलब किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed