फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   maharashtra politics ramdas athawale on raj thackeray amit shah meeting

Maharashtra: 'कोई भी अमित शाह से मिल सकता है', राज ठाकरे की मुलाकात पर बोले केंद्रीय मंत्री अठावले

Mon, 07 Jul 2025 01:30 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 07 Jul 2025 01:30 PM IST
सार

संजय राउत ने लिखा कि 'उद्धव और राज ठाकरे के रास्ते, राजनीति में एक दूसरे के विपरीत रहे। शिवसेना के बंटवारे के बाद, जो कि अमित शाह ने कराया था, राज ठाकर ने भाजपा और शिंदे गुट के साथ बैठकर चाय पी।'

विज्ञापन
maharashtra politics ramdas athawale on raj thackeray amit shah meeting
राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे की साझा रैली - फोटो : ANI

विस्तार

शिवसेना यूबीटी सांसद संजय राउत ने एक साप्ताहिक लेख में मनसे प्रमुख राज ठाकरे पर तीखा तंज कसा और शिवसेना यूबीटी के मुश्किल वक्त में राज ठाकरे के अमित शाह से मुलाकात पर सवाल खड़े किए। संजय राउत का यह लेख ऐसे समय सामने आया है, जब बीते शनिवार को ही राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे करीब दो दशक बाद एक ही मंच पर दिखाई दिए। 
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले बोले- ये लोकतंत्र है
संजय राउत के लेख पर केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा कि 'मुझे लगता है कि राज ठाकरे महाराष्ट्र के एक जाने-माने नेता हैं और उन्होंने बालासाहेब ठाकरे से अलग होकर अपनी पार्टी बनाई। उन्होंने पीएम मोदी का भी समर्थन किया। ऐसे में उनकी बैठक को निशाना बनाना सही नहीं है। एक गृह मंत्री होने के नाते अमित शाह से कोई भी मिल सकता है और यही लोकतंत्र है।' अठावले ने ब्रिक्स सम्मेलन पर कहा कि पीएम मोदी ने ब्रिक्स सम्मेलन में पहलगाम आतंकी हमले का मुद्दा उठाया और अन्य देशों ने भी एक सुर में इसकी निंदा की।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- ऑपरेशन ब्लू स्टार: निशिकांत दुबे का दावा, इंदिरा गांधी ने ब्रिटेन के साथ मिलकर स्वर्ण मंदिर पर किया था हमला
विज्ञापन
विज्ञापन


संजय राउत ने लगाए आरोप
गौरतलब है कि संजय राउत ने लेख में लिखा कि 'उद्धव और राज ठाकरे के रास्ते, राजनीति में एक दूसरे के विपरीत रहे। शिवसेना के बंटवारे के बाद, जो कि अमित शाह ने कराया था, राज ठाकर ने भाजपा और शिंदे गुट के साथ बैठकर चाय पी। वे दिल्ली भी गए और अमित शाह से मिले, लेकिन इससे महाराष्ट्र और मनसे की राजनीति को कोई फायदा नहीं मिला।'  संजय राउत ने लिखा कि ठाकरे बंधुओं में मनमुटाव दिल्ली के हित में है। राउत ने भाजपा पर मतदाता सूची में भी फेरबदल का आरोप लगाया और कहा कि भाजपा और इसके सहयोगी मतदाता सूची में धांधली कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed