फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Politics news updates MVA vs Mahayuti Mallikarjun kharge vs Congress Sanjay Raut know all about it

Maharashtra: खरगे की कांग्रेस नेताओं को नसीहत- बजट के आधार पर करें वादे; BJP ने पूछा- क्या ये राहुल को सिखाया?

Fri, 01 Nov 2024 01:38 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: काव्या मिश्रा Updated Fri, 01 Nov 2024 01:38 PM IST
सार

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर इन दिनों देश की सियासी सरगर्मी बढ़ी हुई है। महाराष्ट्र में एक चरण चुनाव होना है। सभी पार्टियों ने कमर कस ली है। 

विज्ञापन
Maharashtra Politics news updates MVA vs Mahayuti Mallikarjun kharge vs Congress Sanjay Raut know all about it
मल्लिकार्जुन खरगे बनाम रविशंकर प्रसाद - फोटो : एएनआई

विस्तार

महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनावों के साथ ही देश भर में 14 राज्यों की 48 विधानसभा सीटों और दो राज्यों की दो लोकसभा सीटों पर भी उपचुनाव को लेकर इस दिनों देश की सियासी सरगर्मी बढ़ी हुई है। महाराष्ट्र में एक चरण चुनाव होना है। सभी पार्टियों ने कमर कस ली है। यहां महायुति बनाम एमवीए का चुनाव है। आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। एक तरफ मल्लिकार्जुन खरगे अपनी ही पार्टी यानी कांग्रेस को नसीहत देते नजर आए। वहीं, भाजपा ने इस पर पलटवार किया। दूसरी ओर, संजय राउत ने पुलिस महानिदेशक रश्मि शुक्ला को लेकर बड़ी बात कही। 

विज्ञापन


महाराष्ट्र कांग्रेस को खरगे की नसीहत, बजट के आधार पर ही करें गारंटी की घोषणा
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बताया, 'मैंने कहा है कि उन्हें (महाराष्ट्र कांग्रेस) 5, 6, 10 या 20 गारंटी की घोषणा नहीं करनी चाहिए। बजट के आधार पर गारंटी की घोषणा की जानी चाहिए। अन्यथा, दिवालियापन होगा। अगर सड़कों के लिए पैसा नहीं है, तो हर कोई आपके खिलाफ हो जाएगा। अगर सरकार विफल होती है, तो आने वाली पीढ़ी के पास एक बुरे नाम के अलावा कुछ नहीं बचेगा।
विज्ञापन


BJP ने किया पलटवार
भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा, 'कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने स्वीकार किया है कि हमें केवल उन वस्तुओं के लिए घोषणा करनी चाहिए, जिनके लिए हमारे पास बजटीय प्रावधान और वित्तीय उपलब्धता है। क्या कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने राहुल गांधी को यह सबक सिखाया है? राहुल गांधी घोषणाएं करने में माहिर हैं। वे सिर्फ घोषणाएं करते हैं और वोट के लिए जनता को बेवकूफ बनाते हैं और फिर वे अपने वादों को लागू नहीं करते हैं। कर्नाटक में उन्होंने (कांग्रेस) पांच गारंटी की घोषणा की। आज वे मुफ्त बस योजना (शक्ति) की समीक्षा करने की बात कर रहे हैं। भाजपा हमेशा उन वादों को पूरा करती है जो हम करते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'पहली बार कांग्रेस ने स्वीकार किया है कि उन्होंने जनता को गुमराह किया है। क्या कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश में जो हो रहा है, उसके लिए माफी मांगेंगे? इंडिया गठबंधन सरकार महाराष्ट्र और झारखंड में भी ऐसा ही करेगी और जनता को गुमराह करेगी। मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी को देश से माफी मांगनी चाहिए।'

चुनाव की बागडोर पुलिस महानिदेशक रश्मि को नहीं दी जानी चाहिए: राउत
उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना के नेता संजय राउत ने कहा, 'राज्य की पुलिस महानिदेशक रश्मि शुक्ला के खिलाफ बहुत गंभीर आरोप हैं। क्या हम उनसे निष्पक्ष चुनाव कराने की उम्मीद कर सकते हैं? हमने कहा है कि चुनाव की बागडोर उन्हें नहीं दी जानी चाहिए और तब चुनाव आयोग ने कहा कि उन्हें (स्थानांतरण का) अधिकार नहीं है। यह कैसे हो सकता है? वहीं, झारखंड के डीजीपी को बदल दिया गया। महाराष्ट्र का चुनाव पुलिस के दबाव में हो रहा है।

40 लोगों की संपत्ति 100 फीसदी बढ़ी: प्रियंका चतुर्वेदी
उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना की नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, 'चाहे वह गीता जैन हों, दीपक केसरकर हों, तानाजी सावंत हों। वहां गए 40 लोगों की संपत्ति 2019 से 2024 तक 50 फीसदी से लेकर 100 फीसदी के बीच वृद्धि दिखाती है।'




उन्होंने आगे कहा, 'मैंने केवल 2019 बनाम 2024 में उनके द्वारा संपत्ति की घोषणा पर प्रकाश डाला है। यह स्पष्ट रूप से दिखाता है कि उनका निर्णय केवल उनके हितों के लिए और महाराष्ट्र और उसके लोगों के खिलाफ था।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed