फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Politics News updates BJP Congress candidates file nominations for Pune Assembly bypolls

Maharashtra: कस्बा पेठ सीट पर भाजपा और कांग्रेस उम्मीदवारों ने भरा पर्चा, पढ़ें महाराष्ट्र की अहम खबरें

Mon, 06 Feb 2023 07:17 PM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे Published by: गुलाम अहमद Updated Mon, 06 Feb 2023 07:17 PM IST
सार

Pune Bypolls: भाजपा विधायकों मुक्ता तिलक (कस्बा पेठ) और लक्ष्मण जगताप (चिंचवड) के निधन के बाद दोनों सीटों खाली हुई थीं। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रविवार को कहा कि उन्होंने एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार और कांग्रेस नेताओं से राज्य में राजनीतिक परंपरा का सम्मान करने का अनुरोध किया था, ताकि मौजूदा विधायकों के निधन के बाद खाली होने वाली सीटों पर निर्विरोध उपचुनाव सुनिश्चित किया जा सके।

विज्ञापन
Maharashtra Politics News updates BJP Congress candidates file nominations for Pune Assembly bypolls
भाजपा नेता - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महाराष्ट्र के पुणे जिले की कस्बा पेठ (Kasba Peth) विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए सोमवार को भाजपा उम्मीदवार हेमंत रासने और कांग्रेस के  रवींद्र धंगेकर ने पर्चा दाखिल किया। वहीं, दिवंगत भाजपा विधायक लक्ष्मण जगताप की पत्नी अश्विनी जगताप ने पुणे की चिंचवड विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया।

विज्ञापन


महाराष्ट्र की दोनों विधानसभा सीटों पर 26 फरवरी को उपचुनाव होगा और नतीजे दो मार्च को घोषित किए जाएंगे। भाजपा विधायकों मुक्ता तिलक (कस्बा पेठ) और लक्ष्मण जगताप (चिंचवड) के निधन के बाद दोनों सीटों खाली हुई थीं। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रविवार को कहा कि उन्होंने एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार और कांग्रेस नेताओं से राज्य में राजनीतिक परंपरा का सम्मान करने का अनुरोध किया था ताकि मौजूदा विधायकों के निधन के बाद खाली होने वाली सीटों पर निर्विरोध उपचुनाव सुनिश्चित किया जा सके।
विज्ञापन


हेमंत रासने ने सोमवार को महाराष्ट्र भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले और कैबिनेट मंत्री चंद्रकांत पाटिल की मौजूदगी में कस्बा पेठ से नामांकन दाखिल किया। रासने पुणे के संरक्षक मंत्री भी हैं। वहीं, कांग्रेस उम्मीदवार धंगेकर ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले, वरिष्ठ नेता अशोक चव्हाण, मोहन जोशी के साथ-साथ एनसीपी और उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले शिवसेना खेमे के नेताओं की उपस्थिति में अपना नामांकन दाखिल किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आदित्य ठाकरे ने मराठवाड़ा में की 'शिव संवाद यात्रा' के 7वें संस्करण की शुरुआत
शिवसेना (यूबीटी) के नेता आदित्य ठाकरे ने सोमवार को पार्टी की शिव संवाद यात्रा के सातवें संस्करण की शुरुआत की। इस यात्रा के दौरान वह मराठवाड़ा के तीन जिलों का दौरा करेंगे। इस संदर्भ में पार्टी ने एक विज्ञप्ति भी जारी की है। इसके मुताबिक, आदित्य ठाकरे दिन में मुब्धेगांव, वडगांव पिंगला, सिन्नार और पालसे गांवों का दौरा करेंगे और नासिक में पार्टी की एक बैठक को संबोधित करेंगे।

वैजापुर (औरंगाबाद) के रास्ते मराठवाड़ा में प्रवेश करने से पहले शिवसेना नेता मंगलवार को नासिक जिले के चंदोरी, विंचुर और नंदगांव जाएंगे।

यह यात्रा बुधवार को जालना के सोम्थाना, राम नगर, घनसावंगी और इसके बाद बीड में जिओराई से होकर गुजरेगी और गुरुवार को पैठन के बिडकिन, औरंगाबाद के पटोडा और औरंगाबाद जिले के खुल्ताबाद के नंदराबाद में समाप्त होगी।

 राकांपा नेता ने कसा तंज
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता आनंद परांजपे ने सोमवार को कल्याण लोकसभा सांसद श्रीकांत शिंदे का एक पुलिस थाने में जन्मदिन मनाने और वहां पुलिसकर्मियों को वर्दी बांटने पर आपत्ति जताई। दरअसल, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बेटे शिंदे ने 4 फरवरी को क्षेत्र के कुछ वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में यहां एक पुलिस स्टेशन में अपना जन्मदिन मनाया था। 

तंज कसते हुए एनसीपी नेता ने कहा कि महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, जो गृह विभाग के प्रमुख हैं, और राज्य के पुलिस महानिदेशक रजनीश सेठ को इस तरह के समारोहों को एक नियम बनाना चाहिए ताकि कर्मियों को मुफ्त और समय पर वर्दी मिल सके।

'राज्य सरकार के असहयोग के कारण उद्योग और परियोजना महाराष्ट्र आने के नहीं थे इच्छुक'
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सोमवार को कहा कि जो उद्योग महाराष्ट्र आने के इच्छुक नहीं थे और हाल के दिनों में उन्होंने अपना परिचालन कहीं और स्थानांतरित कर दिया था, उन्होंने तत्कालीन राज्य सरकार के असहयोग के कारण ऐसा किया और उन्हें नहीं पता था कि बदलाव होने वाला है।


शिंदे सरकार पिछले साल जून में तत्कालीन मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के खिलाफ विद्रोह के बाद सत्ता में आई थी, जिसने शिवसेना को भी विभाजित कर दिया था। उनकी सरकार में बालासाहेबांची शिवसेना और भारतीय जनता पार्टी शामिल हैं।

महाराष्ट्र में तबसे सत्तारूढ़ दल और विपक्षी दलों के बीच मेगा परियोजनाओं को लेकर टकराव देखा जा रहा है। कई मेगा परियोजनाओं ने अन्य राज्यों में अपना बेस स्थापित करने का विकल्प चुना है। इनमें वेदांता-फॉक्सकॉन सेमीकंडक्टर परियोजना और टाटा-एयरबस मिलिट्री ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट भी शामिल थे, दोनों पड़ोसी राज्य गुजरात चले गए।शिंदे ने कहा, राज्य छोड़ने वाले कुछ उद्योगों ने ढाई साल में तत्कालीन (महा विकास अघाड़ी) सरकार द्वारा असहयोग के कारण ऐसा किया। ये उद्योग इस बात से अनजान थे कि यहां की सरकार बदलने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed