फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Politics News and update Shivsena attacked BJP leaders and praised rahul gandhi

शिवसेना का तंज: PM को भी लगता है कि राहुल गांधी लोकसभा में देंगे चुनौती, मोदी-शाह के कारण चुनाव हारेगी BJP

Fri, 02 Jun 2023 08:25 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: जलज मिश्रा Updated Fri, 02 Jun 2023 08:25 PM IST
सार

शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना के एक संपादकीय में कहा कि भाजपा के लिए कर्नाटक की हार 2024 के लिए एक अपशकुन है। उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनावों में भाजपा मध्यप्रदेश भी हार जाएगी। जबकि, कांग्रेस छत्तीसगढ़ में अपनी सरकार बचाने में कामयाब रहेगी।

विज्ञापन
Maharashtra Politics News and update Shivsena attacked BJP leaders and praised rahul gandhi
उद्धव ठाकरे। - फोटो : Social Media

विस्तार

शिवसेना (उद्धव गुट) ने एक बार फिर लोकसभा चुनावों के लिए विपक्ष को एकजुट करना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को शिवसेना ने कहा कि अगर विपक्ष के सभी मुख्य नेता अपने-अपने अहंकार और प्रधानमंत्री बनने की इच्छा को छोड़कर साथ आए जाएं तो 2024 में भाजपा हराया जा सकता है। 

विज्ञापन

जनता अब राहुल गांधी को पसंद कर रही है
शिवसेना ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की प्रशंसा करते हुए कहा कि जनता उनके धैर्य को पंसद करती है। लोगों को अब इस भ्रम से निकल जाना चाहिए कि कांग्रेस परिवार के राहुल गांधी नरेंद्र मोदी की तरह प्रधानमंत्री नहीं बन सकते। अब तो प्रधानमंत्री मोदी को भी ऐसा ही लगता है कि राहुल गांधी उन्हें कड़ी चुनौती दे सकते हैं।

विज्ञापन

आने वाले चुनावों में भी भाजपा को नुकसान
शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना के एक संपादकीय में कहा कि भाजपा के लिए कर्नाटक की हार 2024 के लिए एक अपशकुन है। उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनावों में भाजपा मध्यप्रदेश भी हार जाएगी। जबकि, कांग्रेस छत्तीसगढ़ में अपनी सरकार बचाने में कामयाब रहेगी। राजस्थान में भगवा पार्टी को जादूगर अशोक गहलोत कड़ी टक्कर देंगे। पार्टी का कहना है कि अगर राहुल गांधी उत्तर भारत में एक चुनावी कैंपेन शुरू करें तो उसका काफी असर देखने को मिलेगा। पार्टी का कहना है कि 2024 चुनावों में नरेंद्र मोदी और अमित शाह के कारण ही भाजपा को हार झेलना पड़ेगा। क्योंकि जनता ने इस जोड़ी को हराने का मन बना लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा के दावे के उलट है नेताओं का दावा
अगर विपक्ष एक साथ चुनाव लड़ता है तो प्रधानमंत्री कौन होगा…इस सवाल के जवाब में सामना में लिखा है कि वह संविधान और भारत माता होंगी। लोगों के बीच से ही एक नेता निकलेगा, जो सरकार की कमान संभालेंगा। सामना में कहा गया है कि भारत में 36 राज्य हैं। बिहार, पश्चिम बंगाल, बिहार, कर्नाटक, तमिलनाडु, ओडिशा, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और झारखंड में भाजपा की सरकार नहीं है। अगर भाजपा पश्चिम बंगाल जैसे बड़े राज्यों और हरियाणा जैसे छोटे राज्यों में हार जाती है तो उसे करीब 100 सीटों का नुकसान होगा। भाजपा का दावा है कि वह इस बार 400 सीटों का आंकड़ा पार कर लेंगे। जबकि, उनके नेता ही दबी जुबान में कहते हैं कि वह 200 सीटें ही पार कर लेंगे तो भी बहुत है।

महाराष्ट्र कांग्रेस ने कहा- लक्ष्य भाजपा को हराना है
महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष का कहना है कि महाविकास अघाड़ी में सीटों का बंटवारा कोई बड़ी बात नहीं है। वह भी तब, जब हमारा लक्ष्य भाजपा को हराना हो। नाना पटोले का कहना है कि कांग्रेस राज्य के सभी 48 लोकसभा सीटों पर संगठनात्मक रूप से मजबूत है। हमारा लक्ष्य है कि हम लोकसभा में अधिक से अधिक सीटें जीतें। कांग्रेस को सीटों के बंटवारे को लेकर कोई परेशानी नहीं है। भाजपा के लिए राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस ही टक्कर दे सकती है। महा विकास अघाड़ी का मुख्य लक्ष्य भाजपा को हराना है।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा- पार्टी हमारी महासमुद्र है
महाराष्ट्र भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावालकुले ने विधायक पंकजा मुंडे के बयान को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि मुंडे पार्टी की हैं लेकिन पार्टी मुंडे की नहीं है। भाजपा के वरिष्ठ दिवंगत नेता गोपीनाथ मुंडे की बेटी पंकजा मुंडे परली विधानसभा चुनाव में हार के बाद पार्टी में दरकिनार कर दी गई थी। एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस के कैबिनेट विस्तार के बाद उन्होंने कहा था कि शायद वह इस काबिल नहीं है कि उन्हें मंत्रिमंडल में जगह मिल सके। पत्रकारों से बात करते हुए अध्यक्ष ने कहा कि पंकजा मुंडे में खून में भाजपा है। वह गोपीनाथ मुंडे की वारिस हैं। पार्टी को मजबूत करने के लिए उन्होंने दिन-रात काम किया है। अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा एक खुला ऑफर दे रही है कि जिसे भी पार्टी में शामिल होना है, वह हो सकता है। उसे हमारी विचारधारा के अनुसार, काम करना होगा। भाजपा एक महासमुद्र है, जो सबको अपने आप में समा लेती है।















 

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed