फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra politics: NCP MP played the role of Nathuram Godse Congress objected

महाराष्ट्र की सियासत: एनसीपी सांसद ने की नाथूराम गोडसे की भूमिका, कांग्रेस ने जताई आपत्ति

Fri, 21 Jan 2022 09:49 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 21 Jan 2022 09:49 PM IST
सार

कांग्रेस का कहना है कि नाथूराम के महिमामंडन का प्रयास बर्दाश्त नहीं होगा। एनसीपी प्रमुख शरद पवार और प्रदेशाध्यक्ष जयंत पाटिल सांसद अमोल कोल्हे के साथ खडे़ दिख रहे हैं।

विज्ञापन
Maharashtra politics: NCP MP played the role of Nathuram Godse Congress objected
अमोल कोल्हे टीवी सीरियल में छत्रपति शिवाजी महाराज की भूमिका निभाने की वजह से खासे लोकप्रिय हुए थे। - फोटो : Instagram

विस्तार

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की हत्या के जिन्न ने महाराष्ट्र की सियासत में फिर तहलका मचा दिया है। ताजा मामला 45 मिनट की लघुफिल्म ‘वाय आई किल्ड गांधी’ (मैंने गांधी को क्यों मारा) का है, जो 30 जनवरी को रिलीज होगी। इस फिल्म में नाथूराम गोडसे की भूमिका एनसीपी सांसद डॉ. अमोल कोल्हे ने निभाई है। इस पर कांग्रेस को आपत्ति है।

विज्ञापन


कांग्रेस का कहना है कि नाथूराम के महिमामंडन का प्रयास बर्दाश्त नहीं होगा। एनसीपी प्रमुख शरद पवार और प्रदेशाध्यक्ष जयंत पाटिल सांसद अमोल कोल्हे के साथ खडे़ दिख रहे हैं। उनका कहना है कि कलाकार को चरित्र के रूप में ही देखा जाना चाहिए। वैसे भी उन्होंने यह भूमिका 2017 में की थी। तब वे हमारी पार्टी में नहीं थे। 
विज्ञापन


उधर, इसी पार्टी के नेता गृह निर्माण मंत्री जितेंद्र आव्हाड का कहना है कि कोल्हे को नाथूराम गोडसे की भूमिका नहीं निभानी चाहिए थी। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि अमोल कोल्हे ने कलाकार के रूप में अपनी स्वतंत्रता का दुरुपयोग किया है। उनका नाथूराम के चरित्र का महिमामंडन करना दुर्भाग्यपूर्ण है। उधर, अमोल कोल्हे ने कहा कि रील और रियल लाइफ के बीच रेखा खींचने की जरूरत है। एक कलाकार के रूप में कुछ भूमिकाएं चुनौतीपूर्ण होती हैं। भले वे चरित्र की विचारधारा से सहमत नहीं हों।
विज्ञापन
विज्ञापन


छत्रपति शिवाजी की भूमिका से लोकप्रिय हुए थे सांसद
अभिनेता से नेता बने अमोल कोल्हे टीवी सीरियल में छत्रपति शिवाजी महाराज की भूमिका निभाने की वजह से खासे लोकप्रिय हुए थे। शरद पवार के साथ आने से पहले वे साल 2014 के चुनाव में शिवसेना के स्टार प्रचारक थे। वर्ष 2017 में वे शिवसेना छोड़कर एनसीपी में शामिल हो गए। पार्टी की टिकट पर वे शिरूर लोकसभा सीट से सांसद चुने गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed