फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Politics CM Eknath Shinde targeted MVA Ajit Pawar BJP NCP news and update

Eknath Shinde:'पोस्टर लगाने से कोई सीएम नहीं बनता, MVA- तीन तिगाड़ा काम बिगाड़ा'; जयंत के दावे पर शिंदे का वार

Mon, 01 May 2023 07:27 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Mon, 01 May 2023 07:27 PM IST
सार

एनसीपी नेता जयंत पाटिल के बयान पर राज्य के सीएम एकनाथ शिंदे ने वार किया है। उन्होंने सोमवार को कहा कि हम जनता के लिए काम कर रहे हैं जिसे राजनीति करनी है वो करता रहे। रही बात राज्य के सीएम की तो यह जनता तय करती है कि मुख्यमंत्री कौन होगा।

विज्ञापन
Maharashtra Politics CM Eknath Shinde targeted MVA Ajit Pawar BJP NCP news and update
एकनाथ शिंदे - फोटो : Social Media

विस्तार

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव होने में अभी लगभग डेढ़ साल का समय है बावजूद इसके यहां अभी से मुख्यमंत्री पद को लेकर सियासत शुरू हो गई है। एनसीपी प्रमुख शरद पवार के बयान के बाद एमवीए में दरार की अटकलें लगनी शुरू हुई। इसके बाद यह भी सामने आया कि अजित पवार एनसीपी छोड़ कर भाजपा में शामिल होंगे, हालांकि बाद में खुद अजित पवार ने इन अटकलों को खारिज कर दिया। अब एनसीपी नेता जयंत पाटिल ने दावा किया है कि इस बार राज्य का मुख्यमंत्री उनकी पार्टी से होगा। इस दावे के बाद एक बार फिर राज्य में बयानबाजी को हवा मिल गई है। सूबे के सीएम एकनाथ शिंदे ने इसे लेकर मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने एमवीए पर तंज कसते हुए सोमवार को कहा कि महाविकास अघाड़ी 'तीन तिगाड़ा, काम बिगाड़ा' है। 

विज्ञापन


जयंत पर शिंदे वार
एनसीपी नेता जयंत पाटिल के बयान पर राज्य के सीएम एकनाथ शिंदे ने वार किया है। उन्होंने सोमवार को कहा कि हम जनता के लिए काम कर रहे हैं जिसे राजनीति करनी है वो करता रहे। रही बात राज्य के सीएम की तो यह जनता तय करती है कि मुख्यमंत्री कौन होगा। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि पोस्टर लगाने से कोई मुख्यमंत्री नहीं बन जाता। हम जनता के सेवक हैं और जनता की सेवा करते रहेंगे। उन्होंने आगे कहा कि विपक्ष में सीएम पद के लिए होड़ अभी से शुरू हो गई है।  महा विकास अघाड़ी 'तीन तिगाड़ा, काम बिगाड़ा' है। 
विज्ञापन


क्या बोले थे जयंत पाटिल?
इससे पहले, महाराष्ट्र एनसीपी के अध्यक्ष जयंत पाटिल ने कहा था कि राज्य का अगला सीएम उनकी पार्टी का होगा। उन्होंने यह भी दावा किया था कि पार्टी का प्रतिनिधित्व राज्य के अगले मुख्यमंत्री की ओर से किया जाएगा। जयंत पाटिल ने यह भी कहा कि शरद पवार के नेतृत्व में एनसीपी तेजी से ऊंचाइयों पर जा रही है। इतना ही नहीं उनकी पार्टी महाराष्ट्र में प्रमुख ताकत बनने के लिए अन्य सभी दलों से आगे निकल जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


शरद पवार ने दिए थे ये संकेत
गौरतलब है कि जयंत पाटिल का यह बयान तब आया है जब कहा जा रहा है कि एमवीएम में सबकुछ ठीक नहीं है। हाल ही में अजित पवार को लेकर अटकलें लग रही थी। इसके बाद एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने भी नए सियासी संकेत दिए थे। शरद पवार ने कहा था कि 'किसी ने मुझे कहा कि रोटी सही समय पर पलटनी होती है और अगर सही समय पर नहीं पलटी तो वो कड़वी हो जाती है। अब सही समय आ गया है रोटी पलटने का, उसमें देरी नहीं होनी चाहिए। इस बारे में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को आग्रह करूंगा की वो इस पर काम करें।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed