फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Political crisis : NCP leader sharad Pawar Anil deshmukh BJP IT sell head parambir singh Uddhav thackeray sachin vaze

एक और विवाद: अस्पताल में थे या प्रेस कॉन्फ्रेंस में? भाजपा के दावे पर अनिल देशमुख ने दी सफाई

Mon, 22 Mar 2021 02:59 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Mon, 22 Mar 2021 02:59 PM IST
सार

  • शरद पवार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अनिल देशमुख का किया बचाव
  • कहा- 5 से 15 फरवरी तक देशमुख अस्पताल में थे, आरोप झूठा
  • भाजपा आईटी प्रमुख ने ट्वीट कर साझा किया, देशमुख का वीडियो
  • कहा- झूठ फैलाया जा रहा, 15 फरवरी को देशमुख कर रहे प्रेसवार्ता 

विज्ञापन
Maharashtra Political crisis : NCP leader sharad Pawar Anil deshmukh  BJP IT sell head parambir singh Uddhav thackeray sachin vaze
परमबीर सिंह, अनिल देशमुख और शरद पवार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह के महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख पर 100 करोड़ की वसूली कराने के आरोप लगाने के बाद उद्धव सरकार में उथल-पुथल मची हुई है। राज्य में विपक्षी पार्टी भाजपा गृह मंत्री अनिल देशमुख के इस्तीफे की मांग पर अड़ी हुई है। इस पर, एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने सोमवार को देशमुख का बचाव करते हुए कहा कि जिस वक्त की मुलाकात का परमबीर सिंह ने जिक्र किया है, उस वक्त देशमुख अस्पताल में थे।

विज्ञापन


इस पर पलटवार करते हुए भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने देशमुख का 15 फरवरी को प्रेस कॉन्फ्रेंस करने का एक वीडियो साझा किया है। भाजपा के आरोपों के बाद देशमुख ने सफाई दी कि अस्पताल के गेट पर मौजूद मीडियाकर्मियों से वार्ता की थी। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


 राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) प्रमुख शरद पवार ने सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर गृह मंत्री अनिल देशमुख का बचाव किया। शरद पवार ने कहा कि देशमुख 5 से 15 फरवरी तक कोरोना संक्रमित होने की वजह से अस्पताल में भर्ती थे, ऐसे में क्राइम ब्रांच के निलंबित पुलिस अधिकारी सचिन वाजे से उनकी मुलाकात का सवाल ही नहीं उठता है। पवार ने कहा कि देशमुख और वाजे की मुलाकात को लेकर परमबीर सिंह के आरोप पूरी तरह गलत हैं। उन्होंने कहा कि परमबीर सिंह जांच की दिशा को भटकाने के लिए इस तरह के गलत आरोप लगा रहे हैं। 

 
भाजपा का जवाब, अस्पताल में भर्ती होने की बात झूठी
जिस वक्त शरद पवार प्रेस कॉन्फ्रेस कर देशमुख का बचाव कर रहे थे, उसी वक्त भाजपा आईटी  सेल के प्रभारी अमित मालवीय ने देशमुख का अनिल देशमुख का 15 फरवरी का एक ट्वीट शेयर किया। इसके साथ मालवीय ने लिखा, शरद पवार ने दावा किया है कि अनिल देशमुख 5-15 फरवरी अस्पताल में भर्ती थे और 16-27 फरवरी क्वांरटीन थे, लेकिन 15 फरवरी को अनिल देशमुख ने प्रेसवार्ता को संबोधित किया था। कितना बड़ा झूठ फैलाया जा रहा है। 

अस्पताल के गेट पर मीडिया से बात की थी : देखमुख

शरद पवार पर पलटवार करते हुए भाजपा के आईटी प्रमुख अमित मालवीय ने एक वीडिया साझा कर अस्पताल में होने के तथ्य पर सवाल उठाए। इसके बाद अनिल देशमुख ने भाजपा के आरोपी पर सफाई दी। उन्होंने कहा कि भाजपा झूठ फैला रही है। उन्होंने कहा, ''मैं पहली बार 28 तारीख को अपने घर से बाहर निकला था। मैं 15 से 27 होम क्वारेंटीन था और उससे पहले 5 से 15 फरवरी तक अस्पताल में भर्ती था।

 प्रेस कॉन्फ्रेंस के वीडियो को लेकर देशमुख ने कहा कि 15 फरवरी को घर वापस लौटते वक्त अस्पताल के गेट पर ही कुछ पत्रकार मेरा इंतजार कर रहे थे। मैं उस दिन कमजोरी महसूस कर रहा था। इसलिए एक कुर्सी पर बैठ गया था और मीडिया के सवालों का जवाब दिया था। इसके बाद मैं सीधा अपनी कार में जाकर बैठ गया और घर चला गया।

 



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed