{"_id":"62b48a0b6fd7fc2712205bd1","slug":"maharashtra-political-crisis-mamata-banerjee-says-bjp-wants-to-buy-mlas-with-money","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra Political Crisis: ममता बनर्जी बोलीं- बागी विधायकों को भेज दो बंगाल, हम करेंगे 'अच्छी खातिरदारी'","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra Political Crisis: ममता बनर्जी बोलीं- बागी विधायकों को भेज दो बंगाल, हम करेंगे 'अच्छी खातिरदारी'
Thu, 23 Jun 2022 09:13 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: निर्मल कांत
Updated Thu, 23 Jun 2022 09:13 PM IST
सार
ममता बनर्जी ने कहा कि हम उद्धव ठाकरे और सभी के लिए न्याय चाहते हैं। आज (बीजेपी) आप सत्ता में हैं और पैसे, बाहुबल, माफिया ताकत का इस्तेमाल कर रहे हैं, लेकिन एक दिन तुम्हें जाना ही है।
विज्ञापन
रुपयों से विधायकों को खरीदना चाहती है भाजपा : ममता बनर्जी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र में शिवसेना विधायकों के बागी सुर के बाद संकट में आई उद्धव ठाकरे सरकार के समर्थन में अब पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का बयान भी सामने आया है। ट्विटर के जरिए ममता बनर्जी ने भाजपा पर हमले बोले हैं। उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि असम इस समय बाढ़ संकट से जूझ रहा है। ऐसे में वहां महाराष्ट्र के बागी विधायकों को भेजकर उन्हें परेशान क्यों करना। महाराष्ट्र के बागी विधायकों को बंगाल भेज दें। हम यहां उनकी अच्छी खातिरदारी करेंगे।
बनर्जी ने कहा, "हम उद्धव ठाकरे और सभी के लिए न्याय चाहते हैं। आज (बीजेपी) आप सत्ता में हैं और पैसे, बाहुबल, माफिया ताकत का इस्तेमाल कर रहे हैं, लेकिन एक दिन तुम्हें जाना ही है। कोई आपकी पार्टी भी तोड़ सकता है।"
उन्होंने आगे कहा, "यह गलत है और मैं इसका समर्थन नहीं करती हूं। असम की जगह उन्हें (बागी विधायक) बंगाल भेज दीजिए, हम उन्हें अच्छा आतिथ्य देंगे। महाराष्ट्र के बाद वे दूसरी सरकारों को भी गिरा देंगे। हम लोगों के लिए और संविधान के लिए न्याय चाहते हैं।"
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने आगे कहा, भाजपा रुपयों से विधायकों को खरीदना चाहती है। उन्होंने सोच-समझकर महाराष्ट्र में राजनीतिक घमासान मचाने का वक्त चुना है। उनके पास राष्ट्रपति चुनाव के लिए पर्याप्त नंबर नहीं है इसलिए वह इस तरह का हथकंडा अपना रहे हैं।
उन्होंने कहा कि देश की आर्थिक व राजनीतिक स्थिति बहुत खराब है। जो भी विरोध प्रदर्शन करता है, उसपर बुलडोजर चला दिया जाता है। त्रिपुरा विधानसभा उपचुनावों पर ममता ने कहा कि त्रिपुरा ने आज उपचुनावों में मौत का लोकतंत्र देखा। बंगाल में कुछ भी होने पर सीबीआई-ईडी को भेज दियाजाता है लेकिन भाजपा शासित प्रदेशों के मामले में क्या?

हम उद्धव ठाकरे और सभी के लिए न्याय चाहते हैं। आज (BJP) आप सत्ता में हैं और पैसे, बाहुबल, माफिया ताकत का इस्तेमाल कर रहे हैं, लेकिन एक दिन तुम्हें जाना ही है। कोई आपकी पार्टी भी तोड़ सकता है...: महाराष्ट्र की राजनीतिक स्थिति पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (1/2) pic.twitter.com/wLSa0bKNbF
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 23, 2022