फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Political Crisis BJP said Eknath Shinde is leader of Shivsena Legislature Party, discussion on political situation at Devendra Fadnavis residence

Maharashtra Political Crisis: भाजपा ने कहा- एकनाथ शिंदे ही हैं शिवेसना विधायक दल के नेता, देवेंद्र फडणवीस के आवास पर राजनीतिक हालात पर हुई चर्चा

Tue, 28 Jun 2022 01:52 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई।
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई। Published by: देव कश्यप Updated Tue, 28 Jun 2022 01:52 AM IST
सार

भाजपा के वरिष्ठ नेता सुधीर मुनगंटीवार ने कहा कि हमने मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर चर्चा की और इस पर हमारी पूरी नजर है। उन्होंने कहा कि भाजपा की निगाह में एकनाथ शिंदे ही शिवसेना विधायक दल के नेता हैं। शिंदे गुट की तरफ से भाजपा को अभी तक सरकार बनाने को लेकर कोई प्रस्ताव नहीं मिला है, इसलिए पार्टी वेट एंड वॉच की मुद्रा में है।

विज्ञापन
Maharashtra Political Crisis BJP said Eknath Shinde is leader of Shivsena Legislature Party, discussion on political situation at Devendra Fadnavis residence
देवेंद्र फडणवीस, उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

शिवसेना की बगावत का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचने के बाद सोमवार को महाराष्ट्र की मुख्य विपक्षी पार्टी भाजपा के नेता अचानक सक्रिय हो गए। विधानसभा में विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस के आवास पर भाजपा कोर कमेटी की बैठक हुई, जिसमें राजनीतिक हालात पर चर्चा की गई।

विज्ञापन


बैठक के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेता सुधीर मुनगंटीवार ने कहा कि हमने मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर चर्चा की और इस पर हमारी पूरी नजर है। उन्होंने कहा कि भाजपा की निगाह में एकनाथ शिंदे ही शिवसेना विधायक दल के नेता हैं। शिंदे गुट की तरफ से भाजपा को अभी तक सरकार बनाने को लेकर कोई प्रस्ताव नहीं मिला है, इसलिए पार्टी वेट एंड वॉच की मुद्रा में है। जब उनसे पूछा गया कि क्या भाजपा उद्धव सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाएगी तो उन्होंने कहा, फिलहाल, इसकी आवश्यकता नहीं है। वैसे, फडणवीस ने इस पूरे राजनीतिक हालात पर अभी तक अपनी चुप्पी नहीं तोड़ी है।
विज्ञापन


विधायकों को मुंबई पहुंचने के निर्देश
भाजपा ने अपने सभी विधायकों को मुंबई पहुंचने के निर्देश दिए हैं। मुनगंटीवार ने कहा कि राज्य के विधायकों को राज्य या देश के बाहर नहीं जाने के लिए कहा गया है। राज्य की स्थिति अस्थिर है इसलिए उन्हें यह सूचना दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिंदे 24 कैरेट खरे शिवसैनिक
मुनगंटीवार ने कहा, एकनाथ शिंदे 24 कैरेट खरे शिवसैनिक हैं। भाजपा उन्हें व उनके सहयोगी विधायकों को बागी नहीं मानती। वह दिवंगत शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे के हिंदुत्व के मूल विचार के साथ हैं, उनके पास दो-तिहाई बहुमत है, ऐसे में वे बागी कैसे हुए? उन्हें बागी कहना उचित नहीं होगा। 


राउत को गंभीरता से नहीं लेते
मुनगंटीवार ने कहा कि वह शिवसेना सांसद संजय राउत की टिप्पणी को गंभीरता से नहीं लेते। उन्होंने कहा, शिंदे गुट से अगर कोई प्रस्ताव आता है तो भाजपा कोर कमेटी की बैठक होगी और उस पर निर्णय लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed