फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   maharashtra police station firing incident political reaction sanjay raut target eknath shinde government

Maharashtra: 'सीएम ऑफिस गुंडों का अड्डा बन गया है', भाजपा विधायक के पुलिस स्टेशन में फायरिंग पर बरसे संजय राउत

Sat, 03 Feb 2024 01:58 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 03 Feb 2024 01:58 PM IST
सार

उल्हासनगर में पुलिस स्टेशन में भाजपा विधायक और शिवसेना नेता के बीच हुई गोलीबारी की घटना पर महाराष्ट्र की राजनीति गरमा गई है। शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने घटना को लेकर सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। 

विज्ञापन
maharashtra police station firing incident political reaction sanjay raut target eknath shinde government
संजय राउत, एकनाथ शिंदे - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मुंबई के नजदीक उल्हासनगर में भाजपा विधायक द्वारा पुलिस स्टेशन में शिवसेना नेता को गोली मारने के मामले पर राजनीति गरमा गई है। शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने घटना को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला। बता दें गोलीबारी के आरोपी भाजपा विधायक समेत तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


'मंत्रालय और सीएमओ में भी होंगी ऐसी घटनाएं...'
उल्हासनगर में पुलिस स्टेशन में हुई गोलीबारी की घटना पर संजय राउत ने कहा 'सीएम एकनाथ शिंदे के गृहनगर में गोलीबारी हुई है। विधायक ने खुलेआम कहा है कि शिंदे ने उन्हें गोली चलाने के लिए मजबूर कर दिया था...सीएम को इस्तीफा देना चाहिए। आज यह पुलिस स्टेशन में हो रहा है। जिस तरह से सीएमओ गुंडों का अड्डा बन गया है, मुझे डर है कि ऐसी घटनाएं मंत्रालय और सीएमओ में भी हो सकती हैं।'
विज्ञापन

 
कांग्रेस नेता विजय वडेत्तिवार ने कहा अगर सत्ताधारी पक्ष का नेता या जनप्रतिनिधि ही इस तरह फायरिंग करेगा तो इसका मतलब है कि कानून व्यवस्था की स्थिति देश में खराब है। मुझे लगता है कि अगर सरकार ने इस पर ध्यान नहीं दिया तो जैसे जैसे चुनाव आएंगे ऐसी घटनाएं और बढ़ेंगी। हमारी मांग है कि ऐसे अपराधी मानसिकता वाले जनप्रतिनिधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। 


भाजपा विधायक पर शिवसेना नेता को गोली मारने का आरोप
भाजपा विधायक गणपत गायकवाड़ और शिवेसना नेता महेश गायकवाड़ के बीच कल्याण ईस्ट में एक संपत्ति पर मालिकाना हक को लेकर विवाद में गोलीबारी हुई। इस मुद्दे पर दोनों पक्ष बीती 31 जनवरी को आमने-सामने आ गए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों पक्ष इसी मामले में शिकायत करने के लिए शुक्रवार शाम को उल्हासनगर के हिल लाइन पुलिस स्टेशन पहुंचे थे। इसी दौरान दोनों पक्षों में फिर विवाद हो गया और विवाद इतना बढ़ा कि भाजपा विधायक पर आरोप है कि उन्होंने महेश गायकवाड़ और उनके समर्थकों पर फायरिंग कर दी। घटना में शिवसेना नेता और उनके एक समर्थक को दो-दो गोलियां लगी हैं। दोनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं पुलिस ने इस मामले में भाजपा विधायक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed