फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra: Police Saves Mumbai Man Who Shared His Parting Words On WhatsApp

मुंबई: व्हाट्सएप पर 'अंतिम शब्द' लिख दुनिया को अलविदा कहने की तैयारी में था शख्स, मसीहा बन पहुंची पुलिस

Sat, 12 Jun 2021 07:37 AM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Sat, 12 Jun 2021 07:37 AM IST
सार

मुंबई पुलिस ने वक्त पर पहुंच कर उस व्यक्ति की जान बचा ली। मुंबई पुलिस ने उस परिवार के साथ फोटो शेयर कर  घटना की जानकारी दी, उसके बाद से सोशल मीडिया पर मुंबई पुलिस की जमकर वाहवाही हो रही है। सोशल मीडिया पर लोग प्रशंसा करते हुए मुंबई पुलिस को मसीहा और देवदूत बता रहे हैं।  

विज्ञापन
Maharashtra: Police Saves Mumbai Man Who Shared His Parting Words On WhatsApp
मुंबई पुलिस - फोटो : Social Media

विस्तार

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में एक शख्स ने इस दुनिया को अलविदा कहने की पूरी तैयारी कर ली थी। उसने अपने अंतिम शब्द भी व्हाट्सएप स्टेटस पर लिख दिए थे, जिन्हें देखकर घबराई पत्नी ने मुंबई पुलिस से मदद मांगी। मुंबई पुलिस ने वक्त पर पहुंच कर उस व्यक्ति की जान बचा ली। मुंबई पुलिस ने उस परिवार के साथ फोटो शेयर कर  घटना की जानकारी दी, उसके बाद से सोशल मीडिया पर मुंबई पुलिस की जमकर वाहवाही हो रही है। सोशल मीडिया पर लोग प्रशंसा करते हुए मुंबई पुलिस को मसीहा और देवदूत बता रहे हैं।  

विज्ञापन


मुंबई पुलिस ने व्यक्ति की जान बचाने की घटना को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। इसके साथ ही उस शख्स और उसके परिवार की फोटो भी शेयर की। इस पोस्ट में मुंबई पुलिस ने बताया कि क्या था पूरा मामला और मुंबई पुलिस ने कैसे व्यक्ति की जान बचाई। 
विज्ञापन


मुंबई पुलिस ने बताया कि व्यक्ति ने खुदकुशी करने का मन लिया। इसे लेकर व्हाट्सएप पर स्टेटस भी अपडेट कर दिया। व्यक्ति की पत्नी ने जैसे ही यह स्टेट्स देखा, उसने घबराकर तुंरत मुंबई पुलिस को सूचित किया और अपने पति को खोजने के लिए पुलिस से मदद मांगी। इसके तुरंत बाद पुलिस एक्शन में आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Mumbai Police (@mumbaipolice)



पुलिस ने उस व्यक्ति की लोकेशन ट्रैक की। व्यक्ति मुंबई के उपनगरीय घाटकोपर रेलवे स्टेशन था, जहां पहुंच कर पुलिस ने उसकी जान बचा ली और उसे सुरक्षित घर ले आई। मुंबई पुलिस ने इस घटना को शेयर करते हुए शीर्षक लिखा "स्टेटस अपडेट: सेफ। आगे लिखा कि व्यक्ति को सुरक्षित उसके परिवार को सौंप दिया गया है। उसकी काउंसलिंग की गई। मुंबई पुलिस की ओर से शेयर की गई तस्वीर में उस शख्स और उसके परिवार की पहचान उजागर नहीं की गई है। 

सोशल मीडिया पर मुंबई पुलिस की वाहवाही
मुंबई पुलिस की इस कार्रवाई की लोग सोशल मीडिया पर जमकर सराहना कर रहे हैं। रोहन कदम नाम के यूजर ने लिखा कि परिवार को बधाई और एक अनमोल जीवन बचाने वाले अधिकारियों को बहुत सम्मान। वहीं आदिल मिस्त्री नाम के एक अन्य व्यक्ति ने कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि लाखों लोगों को जीवन में इस तरह की कठिनाइयों से गुजरना पड़ता है। यूजर ने कहा, ''व्यक्ति की शांति और खुशी की कामना करता हूं और प्रार्थना करता हूं कि वह इस कठिनाई से बाहर निकले।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed