फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra PMLA court grants relaxation in bail conditions to Anil Deshmukh

Maharashtra: मुंबई से बाहर जा सकेंगे अनिल देशमुख, PMLA कोर्ट से NCP नेता को बड़ी राहत, जमानत शर्तों में छूट

Tue, 25 Apr 2023 06:20 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 25 Apr 2023 06:20 PM IST
सार

याचिका में कहा गया था कि उन्हें अपने निर्वाचन क्षेत्र के लोगों की शिकायतें सुननी हैं। साथ ही पार्टी की बैठकों और महाराष्ट्र में कई कार्यक्रमों में भाग लेना है। ईडी ने देशमुख को नवंबर 2021 में धनशोधन मामले में गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
Maharashtra PMLA court grants relaxation in bail conditions to Anil Deshmukh
अनिल देशमुख - फोटो : पीटीआई (फाइल)

विस्तार

महाराष्ट्र की एक विशेष अदालत ने राकांपा नेता व राज्य के पूर्व गृहमंत्री को बड़ी राहत दी है। अदालत ने उन्हें 18 जून तक मुंबई से बाहर कहीं भी यात्रा करने की अनुमति दी। इसके साथ ही अदालत ने कहा कि यात्रा का अधिकार व्यक्तिगत स्वतंत्रता का अभिन्न हिस्सा है। देशमुख फिलहाल जमानत पर बाहर हैं। अदालत ने जमानत की शर्तों में छूट दी है। इन शर्तों में शहर से बाहर न जाने की शर्त भी शामिल थी। 

विज्ञापन

 

देशमुख धनशोधन और भ्रष्टाचार के मामलों में आरोपी हैं, जिनकी जांच प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) कर रहे हैं। धनशोधन मामले की सुनवाई करने वाले विशेष न्यायाधीश आर.एन. रोकड़े ने सोमवार को पारित आदेश में कहा, "यात्रा का अधिकार व्यक्तिगत स्वतंत्रता के अधिकार का एक अभिन्न हिस्सा है। आवेदन में उल्लिखित कारणों को ध्यान में रखते हुए मेरा मानना है कि आवेदक को ग्रेटर मुंबई के बाहर यात्रा करने की अनुमति दी जानी चाहिए।" 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

भ्रष्टाचार मामले की सुनवाई कर रही सीबीआई की एक विशेष अदालत ने मंगलवार को उन्हें भारत में यात्रा करने की अनुमति दे दी। देशमुख ने अधिवक्ता इंद्रपाल सिंह और अनिकेत निकम के माध्यम से दायर अपनी याचिका में कहा कि वह नागपुर के मूल निवासी हैं और अपने निर्वाचन क्षेत्र (नागपुर में काटोल) के चार लाख लोगों का प्रतिनिधित्व करते हैं।
 

विज्ञापन

याचिका में कहा गया था कि उन्हें अपने निर्वाचन क्षेत्र के लोगों की शिकायतें सुननी हैं। साथ ही पार्टी की बैठकों और महाराष्ट्र में कई कार्यक्रमों में भाग लेना है। ईडी ने देशमुख को नवंबर 2021 में धनशोधन मामले में गिरफ्तार किया था। सीबीआई ने पिछले साल अप्रैल में उन्हें भ्रष्टाचार के एक मामले में गिरफ्तार किया था। उच्च न्यायालय द्वारा जमानत दिए जाने से पहले वह एक साल से अधिक समय तक न्यायिक हिरासत में रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed