फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra PM Narendra Modi offered prayers to Sant Tukaram Maharaj temple Pune and inaugurated shila temple

PM Modi in Maharashta: महाराष्ट्र पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी, संत तुकाराम शिला मंदिर का लोकार्पण किया

Tue, 14 Jun 2022 03:29 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे Published by: कुमार संभव Updated Tue, 14 Jun 2022 03:29 PM IST
सार

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, संत तुकाराम पालकी मार्ग का निर्माण तीन चरणों में पूरा किया जाएगा। उन्होंने बताया इन सभी चरणों में 350 किमी से अधिक लंबाई के हाईवे बनेंगे और इस पर 11 हजार करोड़ रुपए से अधिक खर्च किया जाएगा। 

विज्ञापन
Maharashtra PM Narendra Modi offered prayers to Sant Tukaram Maharaj temple Pune and inaugurated shila temple
पुणे स्थित संत तुकाराम मंदिर में पूजा-अर्चना करते पीएम मोदी - फोटो : ANI

विस्तार

संत तुकाराम शिला मंदिर के लोकार्पण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पुणे पहुंच चुके हैं। इस दौरान उन्होंने संत तुकाराम मंदिर में संत तुकाराम महाराज के दर्शन किए। साथ ही, संत तुकाराम शिला मंदिर का लोकार्पण भी किया। बता दें कि पीएम मोदी भारतीय वायुसेना के विमान से पुणे पहुंचे। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने उनकी आगवानी की। इस दौरान भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद थे। 

विज्ञापन

 

इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, हमारे शास्त्रों में कहा गया है कि मनुष्य जन्म में सबसे दुर्लभ संतों का सत्संग है। अगर संतों की अनुभूति हो गई तो ईश्वर की अनुभूति अपने आप हो जाती है। आज इस पवित्र तीर्थ-भूमि पर आकर मुझे ऐसी ही अनुभूति हो रही है। उन्होंने कहा, हमें गर्व है कि हम दुनिया की प्राचीनतम जीवित सभ्यताओं में से एक हैं। इसका श्रेय भारत की संत परंपरा और भारत के ऋषियों व मनीषियों को जाता है। भारत शाश्वत है क्योंकि भारत संतों की धरती है। हर युग में हमारे यहां देश और समाज को दिशा देने के लिए कोई न कोई महान आत्मा अवतरित होती रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


पुरातन पहचान को रखें चैतन्य 
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, हमारी राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने के लिए हमारा दायित्व है कि हम अपनी प्राचीन पहचान और परम्पराओं को चैतन्य रखें। आज जब आधुनिक टेक्नोलॉजी और इंफ्रास्ट्रक्चर भारत के विकास का पर्याय बन रहे हैं तो हम ये सुनिश्चित करें कि विकास और विरासत दोनों एक साथ आगे बढ़ें। पीएम ने कहा, संत तुकाराम कहते थे कि समाज में ऊंच नीच का भेदभाव बहुत बड़ा पाप है। उनका ये उपदेश राष्ट्रभक्ति और समाजभक्ति के लिए महत्वपूर्ण है।


350 किमी से अधिक लंबाई के बनेंगे हाईवे 
पीएम मोदी ने कहा, कुछ महीनें पहले ही मुझे पालकी मार्ग में दो राष्ट्रीय राजमार्ग को फोरलेन करने के लिए शिलान्यास का अवसर मिला था। श्री संत ज्ञानेश्वर महाराज पालकी मार्ग का निर्माण पांच चरणों में पूरा होगा। वहीं संत तुकाराम पालकी मार्ग का निर्माण तीन चरणों में पूरा किया जाएगा। उन्होंने बताया इन सभी चरणों में 350 किमी से अधिक लंबाई के हाईवे बनेंगे और इस पर 11 हजार करोड़ रुपए से अधिक खर्च किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed