फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra: 'opposing us by taking our votes, we will get answer in assembly elections', Jarange warns Cong

Maharashtra: 'वोट लेकर हमारा ही विरोध कर रहे, विधानसभा चुनाव में मिलेगा जवाब', जरांगे की कांग्रेस को चेतावनी

Mon, 10 Jun 2024 01:20 PM IST
मेघा झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा झा Updated Mon, 10 Jun 2024 01:20 PM IST
सार

मराठा आरक्षण मनोज जरांगे ने सोमवार को दावा किया कि कांग्रेस मराठा समुदाय में रुचि नहीं रखती और इसलिए वह महाराष्ट्र चुनाव में इसका परिणाम भुगतेगी।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हाल के लोकसभा चुनावों में मराठा लोगों से वोट लिया। अब वे हमारे हितों के खिलाफ बोल रहे हैं। उन्हें विधानसभा चुनावों में इसका परिणाम भुगतना पड़ेगा। 

विज्ञापन
Maharashtra: 'opposing us by taking our votes, we will get answer in assembly elections', Jarange warns Cong
मनोज जरांगे - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

मराठा आरक्षण मनोज जरांगे ने सोमवार को दावा किया कि कांग्रेस मराठा समुदाय में रुचि नहीं रखती और इसलिए वह महाराष्ट्र चुनाव में इसका परिणाम भुगतेगी। 
विज्ञापन


अनशन के तीसरे दिन जालना के अंतरवली सारथी गांव में अनशन पर बैठे मनोज जरांगे मराठों के लिए अन्य पिछड़ा समुदाय (ओबीसी) का दर्जा और पात्र कुनबी मराठों के रक्त संबंधियों को प्रमाण पत्र जारी करने के लिए राज्य सरकार द्वारा इस साल की शुरुआत में जारी मसौदा अधिसूचना के क्रियान्वयन की मांग कर रहे हैं। जालना के नवनिर्वाचित सांसद कल्याण काले सोमवार को गांव पहुंचे, वहां उन्होंने जरांगे से मुलाकात की। 

कुनबी एक कृषि समूह है, जो ओबीसी श्रेणी में आता है। जरांगे मांग कर रहे हैं कि सभी मराठों को कुनबी प्रमाण पत्र जारी किए जाएं। जिससे वे कोटा लाभ के पात्र बन सकें। आरक्षण आंदोलन का चेहरा जरांगे ने कहा कि जब तक मराठा आरक्षण नहीं मिल जाता, मैं हार नहीं मानूंगा। बता दें कि इससे पहले जरांगे ने 10 से 26 फरवरी के बीच कोटा मुद्दे पर आंदोलन किया था। 20 फरवरी को महाराष्ट्र सरकार ने सर्वसम्मति से एक अलग श्रेणी के तहत शिक्षा और सरकारी नौकरियों में मराठों के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण प्रदान करने वाला विधेयक पारित किया था।
विज्ञापन


जिसमें कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने ओबीसी के हिस्से से समुदाय को आरक्षण देने का विरोध किया था। वहीं मनोज जरांगे से वडेट्टीवार की टिप्पणियों के बारे में पूछा गया, तब उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हाल के लोकसभा चुनावों में मराठा लोगों से वोट लिया। अब वे हमारे हितों के खिलाफ बोल रहे हैं। उन्हें विधानसभा चुनावों में इसका परिणाम भुगतना पड़ेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि हाल ही में हुए लोकसभा चुनावों में, कांग्रेस ने विपक्षी गठबंधन के हिस्से के रूप में राज्य में 17 सीटों पर चुनाव लड़ा, जिसमें से 13 पर जीत हासिल की। जारांगे ने मराठों के कुनबी अभिलेखों के लिए हैदराबाद गजट लागू करने की भी मांग की। उन्होंने कहा कि 57 लाख दस्तावेज प्राप्त हुए हैं जो साबित करते हैं कि मराठा और कुनबी एक ही हैं। उन्होंने मराठा आरक्षण की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों के खिलाफ मामले वापस लेने की भी मांग की।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed