फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra News Updates: Uproar on bringing a goat for Bakrid; People did not allow to bring inside the hous

Maharashtra: हिट-एंड-रन मामले में एक गिरफ्तार, एक की गई थी जान; बकरीद के लिए बकरा लाने पर सोसाइटी में हंगामा

Wed, 28 Jun 2023 12:29 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: श्वेता महतो Updated Wed, 28 Jun 2023 12:29 PM IST
सार

मीरा रोड पुलिस स्टेशन के एक स्टेशन हाउस अधिकारी ने बताया कि उन्होंने परिसर के लोगों के साथ इस बारे में चर्चा की और उन्हें शांत किया।

विज्ञापन
Maharashtra News Updates: Uproar on bringing a goat for Bakrid; People did not allow to bring inside the hous
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

मुंबई में मुलुंड पुलिस ने 22 वर्षीय कार चालक अमरेश महेंद्र यादव को गिरफ्तार किया है। वह कल रात यानी मंगलवार को हिट-एंड-रन मामले में शामिल था। इस घटना में तुकाराम सावंत नामक 75 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई थी। एक अन्य व्यक्ति घायल भी हुआ था। हादसे के बाद आरोपी मौके से भाग गया था।

विज्ञापन


इस बीच ठाणे जिले के एक आवासीय परिसर में कुछ लोगों ने बकरीद से पहले एक व्यक्ति को घर में बकरी लाने पर आपत्ति जताई। मंगलवार की शाम को घटना की सूचना पाकर पुलिस भयंदर इलाके की आवासीय परिसर में पहुंची। मीरा रोड पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने बताया कि उन्होंने परिसर के लोगों के साथ इस बारे में चर्चा की और उन्हें शांत कराया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने कहा कि व्यक्ति के पास बकरा रखने का कोई दूसरा जगह नहीं है, इसलिए वह हर साल बकरीद से पहले अपने घर में बकरा लाने की प्रक्रिया के बारे में पुलिस को सूचना देता है। उन्होंने बताया- वह अपने आवास में बकरा को नहीं मारता है बल्कि दूसरे दिन ही बकरा को बाहर ले जाता है। पुलिस की मौजूदगी में व्यक्ति से जानवर को बाहर ले जाने के लिए कहा गया। इस मामले में फिलहाल किसी तरह की कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed