Maharashtra: खुद को पुलिसकर्मी बताकर नाबालिग से किया दुष्कर्म, मामला दर्ज, दोनों आरोपी गिरफ्तार
एक अधिकारी ने बताया कि घटना शुक्रवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे हुई। उस समय नाबालिग (17 वर्षीय) कल्याण तालुका के डोंबिवली शहर में एक नाले के पास अपने प्रेमी के साथ टहल रही थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ठाणे जिले में खुद को पुलिसकर्मी बताकर दो लोगों ने एक नाबालिग लड़की के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि घटना शुक्रवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे हुई। उस समय नाबालिग (17 वर्षीय) कल्याण तालुका के डोंबिवली शहर में एक नाले के पास अपने प्रेमी के साथ टहल रही थी।
उन्होंने बताया कि आरोपियों ने कथित तौर पर पुलिसकर्मी होने का दावा करते हुए दोनों को पकड़ लिया और उन्हें इलाके में न घूमने को कहा। इसके बाद ये लोग कथित तौर पर लड़की को पास के एक जंगल वाले इलाके में ले गए और उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया।
अधिकारी ने बताया कि उनमें से एक ने इस कृत्य का वीडियो बनाया और उसे प्रसारित करने की धमकी दी। उन्होंने बताया कि पीड़िता ने बाद में पुलिस से संपर्क किया और शिकायत दर्ज कराई गई। विष्णुनगर पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक पीएम भालेराव ने बताया कि भारतीय दंड संहिता की धारा 1 (डी) (सामूहिक बलात्कार) और अन्य संबंधित प्रावधानों, यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और फरार आरोपियों को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।
क्राइम ब्रांच की टीम के दीपक शेलके रावले ने कहा, नवी मुंबई में नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ने ईश्वरनगर, दीघा ठाणे से लड़की को उठाया और कथित तौर पर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना की सीसीटीवी रिकॉर्डिंग और जांच के बाद 24 घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस मुंबई में पांच वर्षीय बलात्कार पीड़िता की शिक्षा का खर्च उठाएगी
इस महीने की शुरुआत में मध्य मुंबई के एक स्कूल परिसर में एक लड़के द्वारा यौन उत्पीड़न का शिकार हुई पांच वर्षीय बच्ची की शिक्षा का खर्च मुंबई पुलिस उठाएगी। जानकारी के मुताबिक, मध्य मुंबई के मदनपुरा इलाके में एक सरकारी स्कूल के परिसर में एक 15 वर्षीय लड़के ने बच्ची का यौन उत्पीड़न किया था। आरोपी को घटना के कुछ घंटो के भीतर ही पकड़ लिया गया था।
पुलिस अधिकारी ने बताया वहीं पीड़िता को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उसके ठीक होने के बाद उसे छुट्टी दे दी गई थी।चूंकि बच्ची एक गरीब परिवार से आती है, इसलिए नागपाड़ा पुलिस थाने के अधिकारियों ने उसकी 10वीं कक्षा तक की पढ़ाई में मदद करने का फैसला किया है।
अधिकारी ने कहा कि अधिकारियों ने अब तक 1.11 लाख रुपये एकत्र किए हैं और एक बैंक में आवर्ती जमा खाता खोला है। उन्होंने कहा कि इस राशि से बच्ची को 10वीं कक्षा तक पढ़ाई करने में मदद मिलेगी।
घरों में सेंधमारी का आरोपी गिरफ्तार
महाराष्ट्र के पालघर जिले में पुलिस ने आपराधिक पृष्ठभूमि वाले 24 वर्षीय एक युवक की गिरफ्तारी के बाद सेंधमारी के 14 मामलों को सुलझाया है। पालघर पुलिल ने शनिवार को इसकी जानकारी दी। स्थानीय अपराध शाखा के वरिष्ठ निरीक्षक प्रमोद बदाख ने कहा कि विरार में हाल के दिनों में हुई चोरी की जांच के तहत पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और खुफिया सूचनाओं के आधार पर एक आरोपी अकरम फारूक अंसारी को पकड़ा।
अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने गुरुवार को विरार के रायपाड़ा निवासी अंसारी को हिरासत में लिया और उसके पास से करीब तीन लाख रुपये के आभूषण और मोबाइल फोन बरामद किए। साथ ही उससे पूछताछ के बाद 14 मामले सुलझाए गए हैं।
अधिकारी ने बताया कि अंसारी से पूछताछ के दौरान पुलिस को यह भी पता चला कि उस पर 10 अन्य मामले दर्ज हैं।
जालना में नाबालिग लड़की को छेड़ने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार
महाराष्ट्र के जालना जिले में एक लड़की को कथित तौर पर छेड़ने के आरोप में 45 वर्षीय एक व्यक्ति को शनिवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि यह घटना अंबाद रोड के यशवंत नगर इलाके में हुई। उन्होंने कहा कि लड़की इलाके में खेल रही थी, जब आरोपी ने उसे बुलाया और उसके साथ छेड़खानी की।
इसके बाद बच्ची ने घर जाकर अपने पिता को घटना के बारे में बताया। जिसके बाद पीड़िता के परिजनों की तहरी पर एक शिकायत दर्ज की गई। शिकायत के आधार पर आरोपी को यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के संबंधित प्रावधानों के तहत गिरफ्तार कर लिया गया।