{"_id":"6658ccaec16a48e21c06c7f3","slug":"maharashtra-news-updates-student-suicide-in-nagpur-three-arrested-in-case-of-theft-in-palghar-2024-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Updates: नागपुर में छात्र ने की आत्महत्या; पालघर में आभूषण की दुकान से लाखों की चोरी के मामले में तीन गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Updates: नागपुर में छात्र ने की आत्महत्या; पालघर में आभूषण की दुकान से लाखों की चोरी के मामले में तीन गिरफ्तार
Fri, 31 May 2024 12:30 AM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई।
Published by: निर्मल कांत
Updated Fri, 31 May 2024 12:30 AM IST
सार
Maharashtra News Updates: महाराष्ट्र के नागपुर में बीटेक के एक छात्र ने छात्रावास में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। वहीं, पालघर जिले में आभूषण की दुकान से 15 लाख रुपये ज्यादा की कीमत के सामान की चोरी के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। पढ़ें महाराष्ट्र की अहम खबरें-
विज्ञापन
महाराष्ट्र अपडेट
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
नागपुर के विश्वेश्वरैया राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (वीएनआईटी) के एक बी.टेक. के छात्र ने छात्रावास में अपने कमरे में कथित तौर पर आत्महत्या की। एक अदिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि छात्र की पहचतान बिहार के पूर्णिया के दिव्यांशु रोहित कुमार रॉय गौतम (22 वर्षीय) के रूप में हुई। गौतम बी.टेक. में कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग का अंतिम वर्ष का छात्र था और सुबह अपने कमरे में मृत पाया गया। अधिकारी ने बताया कि ज्यादातर छात्र परीक्षा के बाद छुट्टियों पर चले गए थे। गौतम ने दो दिन और हॉस्टल में रहने की अनुमति मांगी थी। गुरुवार को उनके कमरे से तेज गंध चली तो हाउसकीपिंग स्टाफ ने छात्रावास के पर्यवेक्षक समीर ठाकरे को इसकी सूचना दी। ठाकरे ने फोन कर पुलिस को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कमरे का ताला खुलने के बाद हमने छात्र को जमीन पर पड़ा पाया और उसके सिर से खून बहर रहा था। छात्र ने छत के पंखे से बंधी चादर से फांसी लगा ली थी। चादर फट गई, जिससे वह नीचे गिर गया। अधिकारी ने बताया कि मौके से बरामद सुसाइड नोट में उसने इस कदम के पीछे निजी कारणों का हवाला दिया। जबकि विश्वविद्यालय प्रशासन ने कहा कि छात्र खराब अंकों के कारण तनाव में था।
विज्ञापन
पालघर: आभूषण की दुकान से लाखों की चोरी, तीन गिरफ्तार
वहीं, पालघर जिले में आभूषण की एक दुकान से 15 लाख रुपये से ज्यादा मूल्य का कीमती सामान चोरी हो गया। इस मामले में कर्नाटक के एक व्यक्ति सहित तीन को गिरफ्तार किया गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
आरोपी 15 मई की रात नालासोपारा इलाके में एक दुकान में घुसे और 15.27 करोड़ रुपये के आभूषण और नकदी ले गए। विरार में अपराध इकाई-3 के वरिष्ठ निरीक्षक प्रमोद बदख ने कहा कि उन्होंने कथित चोरों का पता लगाने केलिए विभिन्न सुरागों पर काम किया। उन्होंने बताया कि तीनों आरोपियों की पहचान शाहिद आलादीन खान (44 वर्षीय), शमशुद्दीन दोहा रई कुरैशी (33 वर्षीय) और कर्नाटक निवासी शंकर मंजू गौड़ा (49 वर्षीय) के रूप में हुई है। पुलिस ने अपराध में इस्तेमाल की गई एक एसयूवी और चोरी के आभूषण जब्त कर लिए हैं।
ठाणे: व्यक्ति के बांध में डूबने की आशंका, तलाशी अभियान जारी
उधर, ठाणे जिले के मुरबाद में शिरावली बांध में एक व्यक्ति के डूबने की आंशका है। एकर निकाय अधिकारी ने गुरुवार को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि धनीवली गांव का गणेश भोईर (35 वर्षीय) अपने दोस्तों के साथ दोपहर में तैरने गया था। उन्होंने बताया कि दमकल विभाग, एमआईडीसी और पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
नवी मुंबई: रैकेट चलाने के आरोप में शख्स गिरफ्तार, दो महिलाएं छुड़ाई गईं
नवीं मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि गुरुवार को एक व्यक्ति को कथित तौर पर सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मानव तस्करी रोधी प्रकोष्ठ के वरिष्ठ निरीक्षक पृथ्वी राज घोरपड़े ने बताया कि राम बहादुर बदेला (35 वर्षीय) मूल रूप से नेपाल का रहने वाला है और बुधवार को मिली गोपनीय सूचना के आधार पर उसे गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि बदेला के खिलाफ आईपीसी और अनैतिक तस्करी (रोकथाम) अधिनियम के तहत आरोप लगाए गए हैं। दो महिलाओं को बचाया गया। उन्हें मुंबई के चेंबूर में एक आश्रय गृह में रखा गया है।
मुंबई: विक्रोली में स्लैब गिरने से दो बुजुर्गों की मौत
वहीं, उत्तर-पूर्व मुंबई के विक्रोली इलाके में गुरुवार को तीन मंजिला इमारत के स्लैब का एक हिस्सा ढह जाने से दो लोगों की मौत हो गई। दोनों की उम्र 70 साल से अधिक थी। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि यह घटना कन्नमवार नगर-1 में मकान संख्या-40 में शाम छह बजकर 50 मिनट पर हुई। अधिकारी ने कहा, शरद म्हसलेकर (75 वर्षीय) और सुरेश मधालकर (78 वर्षीय) को पास के बाबासाहेब अंबेडकर अस्पताल ले जाने के बाद मृत घोषित कर दिया गया।
लोकसभा चुनाव में मतदाताओं की संख्या में करीब 30 लाख की वृद्धि
महाराष्ट्र के 2024 के लोकसभा चुनावों के दौरान मतदाताओं की संख्या 2019 के आम चुनाव की तुलना में करीब 30 लाख ज्यादा थी। चुनाव आयोग की ओर से गुरुवार को जारी किए गए आंकड़ों से यह जानकारी निकलकर सामने आई। आयोग के आंकड़ो के मुताबिक, 2019 के आम चुनाव कुल 5,40,54,245 लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जबकि 2024 के चुनाव में यह आंकड़ा 5,70,06,778 था।