फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra News Updates, Politics, Assembly Elections, Shivsena, NCP, Congress Mumbai, Crime News in Hindi

Maharashtra News: चुनाव से पहले उद्धव गुट का कांग्रेस पर आरोप, 'सीट बंटवारे पर बातचीत के लिए कर रही देरी'

Wed, 18 Sep 2024 05:46 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: पवन पांडेय Updated Wed, 18 Sep 2024 05:46 PM IST
विज्ञापन
Maharashtra News Updates, Politics, Assembly Elections, Shivsena, NCP, Congress Mumbai, Crime News in Hindi
महाराष्ट्र अपडेट - फोटो : Amar Ujala
शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने बुधवार को आगामी विधानसभा चुनावों के लिए महा विकास अघाड़ी की सीट बंटवारे की बातचीत में देरी के लिए महाराष्ट्र में कांग्रेस नेताओं को जिम्मेदार ठहराया हैं। उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि शिवसेना (यूबीटी), कांग्रेस और एनसीपी (एसपी) समेत विपक्षी गठबंधन, कुछ क्षेत्रीय दलों के साथ, बुधवार को मुंबई में सीट बंटवारे से संबंधित मुद्दों को सुलझाने के लिए एक साथ बैठेगा।
विज्ञापन


संजय राउत ने कहा, कांग्रेस इन दिनों बहुत व्यस्त है, लेकिन फिर भी हमने उन्हें इसे (बातचीत) समाप्त करने के लिए बुलाया है। हमने कांग्रेस नेताओं को आमंत्रित किया है। वे इतने व्यस्त हैं कि हर दिन 'तारीख पर तारीख' होती है। इसलिए हमने फैसला किया कि हम अगले तीन दिनों तक एक साथ बैठेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस, शिवसेना (यूबीटी) और एनसीपी (एसपी) के नेता बुधवार से शुक्रवार तक सीट बंटवारे पर बातचीत करेंगे। उन्होंने कहा कि मुंबई पर बातचीत लगभग पूरी हो चुकी है, लेकिन क्षेत्रवार चर्चा की जरूरत है, क्योंकि महाराष्ट्र एक बहुत बड़ा राज्य है।
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन

महाराष्ट्र में छोटी बहन के सामने नौ साल की बच्ची से दुष्कर्म

महाराष्ट्र में नागपुर के पारडी इलाके में नौ साल की बच्ची से उसकी छोटी बहन के सामने दुष्कर्म की वारदात सामने आई है। आरोपी ने पीड़िता की पांच वर्षीय बहन को चुप रहने के लिए 20 रुपये का लालच दिया था। मामले में एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि ये वारदात रविवार दोपहर की है। दोनों बच्चियां वारदात के समय घर पर अकेली थीं। उनके माता-पिता दिहाड़ी मजदूर हैं और काम पर गए हुए थे। माता-पिता के काम से वापस लौटने पर पीड़िता ने उन्हें पूरी घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि माता-पिता तुरंत पारडी पुलिस स्टेशन गए और मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि हुई। पांच वर्षीय बच्ची के अनुसार, आरोपी मराठी भाषी था और उसने माथे पर तिलक लगाया हुआ था। फिलहाल इस वारदात में आरोपी की न तो पहचान हो सकी है और न ही उसकी अभी गिरफ्तारी हुई है। पीड़ित परिवार तीन महीने पहले ही गोंदिया से नागपुर वापस आया था।

गणपति विसर्जन को लेकर दो गुटों में झड़प, पुलिसकर्मियों समेत कई घायल

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में गणपति की प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर दो समूहों के बीच झड़प हो गई, जिसमें पुलिसकर्मियों समेत शोभायात्रा में शामिल कई लोग घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक विवाद के कुछ ही देर बाद पथराव शुरू हो गया और इलाके में तनाव फैल गया, जिसके बाद पुलिस को लाठीजार्ज करना पड़ा। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कुछ लोग पत्थरबाजी करते और पुलिस बीच-बचाव करती नजर आ रही है। घटना मंगलवार देर रात भिवंडी के वंजारपट्टी नाका इलाके में हुई।

पुलिस ने बुधवार को बताया कि दो मंडलों (सामुदायिक समूह) में भगवान गणेश की मूर्ति को पहले विसर्जित करने को लेकर झड़प हो गई थी, जिसके बाद इलाके में तनाव की स्थित बन गई। एक अधिकारी ने बताया कि शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इलाके में पुलिस अधिकारियों समेत राज्य रिजर्व पुलिस बल की अतिरिक्त यूनिट तैनात की गई है। इस घटना के सिलसिले में कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है और केस दर्ज किया जा रहा है।

नासिक में गणपति विसर्जन के दौरान दो किशोर नदी में डूबे

नासिक में गणपति विसर्जन के दौरान दो किशोर वलदेवी नदी में डूब गए। एक अधिकारी ने बताया कि दोनों मंगलवार रात प्रतिमा विसर्जित करने नदी में उतरे थे, लेकिन उसकी गहराई का अंदाजा नहीं लगा सके और डूब गए। इसके बाद, स्थानीय लोगों के साथ पुलिस और दमकल विभाग ने मिलकर अभियान चलाया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। इसके बाद में अग्निशमन दल ने उनके शव नदी से बाहर निकाले।

महाराष्ट्र: पेंच बफर जोन में बाघ ने ली महिला की जान

महाराष्ट्र के पेंच रिजर्व के बफर जोन में एक 65 साल की महिला को बाघ ने मार डाला। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों पर हमला कर दिया। पेंच वन रिजर्व (महाराष्ट्र) के उप निदेशक प्रभु नाथ शुक्ला के मुताबिक, मृतका की पहचान नीता कुंभारे के रूप में की गई है। उन्होंने आगे बताया कि मृतका के परिवार को तुरंत 5 लाख रुपये की मदद दी गई और मुआवजे की शेष राशि जल्द ही जारी की जाएगी। महिला की मौत के बाद झिंझिरिया गांव में ग्रामीण का गुस्सा भड़क उठा। उन्होंने मौके पर पहुंचे वन विभाग के कर्मियों वन अधिकारियों पर हमला कर दिया। इस दौरान कुछ वन रक्षक गंभीर तौर से घायल हो गए। वरिष्ठ पुलिस और वन अधिकारियों ने ग्रामीणों के साथ बैठक की और उन्हें शांत कराया। वन अधिकारियों के बाघ को पकड़ने के आश्वासन के बाद ही ग्रामीण शांत हुए। वन विभाग का एक दल बाघ का पता लगाने और उसे पकड़ने के लिए क्षेत्र में गश्त कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed