Maharashtra: कल्याण में पुलिस ने गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ अभियान चलाया; मुंबई में आवासीय इमारत में आग
मुंबई में आवासीय इमारत में आग, कोई हताहत नहीं
मुंबई में सायन अस्पताल के निकट तीन मंजिला आवासीय इमारत में बुधवार सुबह आग लग गई। आग लगने की घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। अधिकारियों ने बताया कि आग सुबह करीब नौ बजे सायन अस्पताल के पास सुलोचना शेट्टी मार्ग पर पंचशील इमारत की पहली मंजिल पर लगी। सूचना मिलने पर मुंबई पुलिस, नगर निगम के अधिकारी और दमकल विभाग के कर्मी घटनास्थल पहुंचे।दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया, मौके पर दमकल की चार गाड़ियां मौजूद हैं। घटना में अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने का कारण अभी ज्ञात नहीं है।
भाजपा MLA बोले- पवार से मुंडे को हटाने पर नहीं हुई बात
राकांपा प्रमुख से मुलाकात के बाद धस ने मंगलवार शाम संवाददाताओं से कहा, मैंने उपमुख्यमंत्री अजित पवार से एक बहु-राज्य सहकारी बैंक के संबंध में मुलाकात की, जिसके कारण बीड जिले और कुछ पड़ोसी इलाकों के लोगों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। मैंने इस मामले में उनके हस्तक्षेप की मांग की। हमने फडणवीस से यह भी अनुरोध किया है कि संतोष देशमुख की पत्नी को अनुकंपा के आधार पर सरकारी नौकरी दी जाए। फडणवीस ने मांग मान ली है और उन्हें (देशमुख की पत्नी) लातूर जिले में तैनाती मिल सकती है, ताकि उनके दो बच्चों की शिक्षा में बाधा न आए।
मंत्रिपरिषद से मुंडे को हटाने की मांग के बारे में पूछे जाने पर भाजपा नेता ने कहा, हम यहां धनंजय मुंडे का इस्तीफा मांगने नहीं आए हैं। हमने उन्हें (पवार को) देशमुख के परिवार की पीड़ा से अवगत कराया है। उन्होंने बताया कि संतोष देशमुख ने 2019 के लोकसभा और विधानसभा चुनावों के साथ-साथ पिछले साल हुए आम चुनावों और विधानसभा चुनावों में भाजपा के बूथ प्रमुख के रूप में काम किया था।
बीड जिले के मसाजोग के सरपंच देशमुख को नौ दिसंबर को कथित तौर पर कुछ लोगों द्वारा पनचक्की परियोजना का संचालन कर रही एक कंपनी से जबरन वसूली के प्रयास का विरोध करने को लेकर अपहृत कर लिया गया था और बाद में प्रताड़ित करने के पश्चात उनकी हत्या कर दी गई थी। पुलिस जांच के सिलसिले में अब तक सात लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।
धार्मिक नेता बदलना चाहते हैं राष्ट्रमान
चिंचवड़ के वाकड क्षेत्र में अतिक्रमण
सुनील तटकरे के राकांपा-एसपी सांसदों से संपर्क पर जितेंद्र अवहाद ने दी प्रतिक्रिया
राकांपा नेता सुनील तटकरे के राकांपा-एसपी सांसदों से संपर्क करने की खबरों पर राकांपा-एसपी नेता जितेंद्र अवहाद ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, हम कभी भी नेताओं के साथ विश्वासघात नहीं कर सकते। तटकरे साहब ने हमारी पार्टी और चुनाव चिन्ह छीन लिया, क्या अब वह हमारे सांसदों को भी ले लेंगे?
बीड में पेड़ से लटककर एक कर्मचारी ने दी जान
पंचगनी के एक होटल में 21 लोग गिरफ्तार
दो साल की बच्ची के ऊपर गिरा कॉलेज छात्र, मासूम की मौ
देवेंद्र फडणवीस ने फर्जी जन्म प्रमाण पत्र के आरोपों की जांच के लिए एसआईटी गठित की
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मालेगांव में अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों को फर्जी जन्म प्रमाण पत्र जारी करने के आरोपों की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है। भाजपा नेता किरीट सोमैया ने इन आरोपों को उठाया था। महाराष्ट्र गृह विभाग के अनुसार, नासिक के डीआईजी की अध्यक्षता में गठित एसआईटी में जिला प्रशासन और पुलिस के अधिकारी शामिल होंगे। इस टीम को मामले की जांच करने और समाधान के लिए सिफारिशों के साथ रिपोर्ट प्रस्तुत करने का कार्य सौंपा गया है।
इसके बाद, भाजपा नेता किरीट सोमैया ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट कर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का धन्यवाद किया और कहा कि एसआईटी का गठन मालेगांव में बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों को फर्जी जन्म प्रमाण पत्र जारी करने के घोटाले की जांच के लिए किया गया है।
महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता धनंजय मुंडे के एक करीबी सहयोगी की गिरफ्तारी को लेकर जारी राजनीतिक विवाद के बीच बुधवार को यहां केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। राकांपा प्रमुख पवार ने यहां शाह के सरकारी आवास पर उनसे मुलाकात की और एक घंटे से अधिक समय तक केंद्रीय गृह मंत्री से बात की।
महाराष्ट्र के खाद्य, नागरिक आपूर्ति व उपभोक्ता संरक्षण मंत्री मुंडे मासाजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख की हत्या को लेकर आलोचनाओं के घेरे में हैं। राकांपा नेता के करीबी सहयोगी वाल्मिक कराड के पुणे में अपराध जांच विभाग के समक्ष 31 दिसंबर 2024 को आत्मसमर्पण किए जाने के बाद से विपक्षी राकांपा (एसपी) शिवसेना (यूबीटी) और कांग्रेस लगातार मुंडे के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।
एचएमपीवी वायरस पर महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री प्रकाश अबितकर ने कहा कि हमने पहले भी कहा है कि यह वैरिएंट मजबूत नहीं है। उन्होंने कहा कि हम कोरोना जैसे समस्याग्रस्त वायरस से निपट चुके हैं। हमारा स्वास्थ्य विभाग इस मामले में कुशलता से काम कर रहा है। किसी को चिंता करने की जरूरत नहीं है।
कांग्रेस नेता प्रवीण चक्रवर्ती ने महाराष्ट्र में नए मतदाताओं के पंजीकरण से जुड़े आंकड़े का हवाला देते हुए बुधवार को मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार के बयान पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा, महाराष्ट्र में वयस्क मतदाताओं की बाबादी से अधिक मतदाताओं का पंजीकरण किया गया।
साथ ही उन्होंने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार को को बड़ी-बड़ी बातें करने के बजाय सुधारात्मक कदम उठाने चाहिए, क्योंकि यही भारतीय लोकतंत्र के हित में रहेगा। राजीव कुमार ने मतदाता सूची में हेरफेर के आरोपों को मंगलवार को खारिज करते हुए कहा था कि संपूर्ण दस्तावेज प्रदान करने, मौके पर पहुंचकर किए गए सत्यापन और संबंधित व्यक्ति को सुनवाई का मौका दिए बिना कोई नाम नहीं हटाया जा सकता है।
रिश्वतखोरी मामले में सत्र न्यायालय के न्यायाधीश ने गिरफ्तारी पूर्व जमानत के लिए बॉम्बे हाईकोर्ट पहुंचे
महाराष्ट्र में सतारा की एक सत्र अदालत के न्यायाधीश ने रिश्वतखोरी के मामले में मामला दर्ज होने के बाद गिरफ्तारी से पहले जमानत के लिए बंबई उच्च न्यायालय का रुख किया है। सतारा जिला और सत्र न्यायाधीश धनंजय निकम पर राज्य भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने धोखाधड़ी के एक मामले में जमानत देने के लिए कथित तौर पर 5 लाख रुपये की रिश्वत मांगने का मामला दर्ज किया था।
इस मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति एन आर बोरकर की एकल पीठ सुनवाई करेगी। पीठ ने कहा कि वह 15 जनवरी को अपने कक्ष में याचिका पर सुनवाई करेगी क्योंकि इसमें एक न्यायिक अधिकारी शामिल है।
वहीं, अपने वकील वीरेश पुरवंत के माध्यम से याचिका दायर करने वाले न्यायाधीश निकम ने कहा कि वह निर्दोष हैं। उन्हें मामले में फंसाया गया है। निकम की याचिका में कहा गया है कि एफआईआर में निकम द्वारा पैसे की कोई मांग या स्वीकृति नहीं दिखाई गई है। साथ ही न्यायाधीश को न तो शिकायतकर्ता और अन्य आरोपियों के बीच बैठकों के बारे में पता था और न ही शिकायतकर्ता जमानत मांगने वाले आरोपी से संबंधित था।