फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra News Updates: Modi's guarantee was never fulfilled says Sharad Pawar

Maharashtra: 'कभी पूरी नहीं हुई मोदी की गारंटी, आम चुनाव में होगा बदलाव', शरद पवार ने PM पर साधा निशाना

Sat, 24 Feb 2024 10:36 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 24 Feb 2024 10:36 PM IST
सार

Maharashtra: शरद पवार ने कहा कि प्रधानमंत्री देश को एक अलग रास्ते पर ले जाने की कोशिश कर रहे हैं। देश के शासक लोगों की भलाई के लिए काम नहीं कर रहे हैं। किसान गहरे संकट में हैं।

विज्ञापन
Maharashtra News Updates: Modi's guarantee was never fulfilled says Sharad Pawar
शरद पवार - फोटो : एक्स/शरद पवार

विस्तार

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के संस्थापक शरद पवार ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की ओर से देश के लोगों की दी गई 'गारंटी' या वादे कभी पूरे नहीं हुए। वह पुणे में विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' के कार्यकर्ताओं की पहली सभा में बोल रहे थे। इस दौरान महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले और शिवसेना (यूबीटी) नेता सचिन अहीर भी मौजूद थे। 

विज्ञापन

पवार ने कहा, आज का कार्यक्रम ऐतिहासिक है। महाराष्ट्र और देश में (आगामी आम चुनाव) बदलाव देखने को मिलेगा। प्रधानमंत्री देश को एक अलग रास्ते पर ले जाने की कोशिश कर रहे हैं। देश के शासक लोगों की भलाई के लिए काम नहीं कर रहे हैं। किसान गहरे संकट में हैं। उन्होंने दावा किया कि किसान एक साल से ज्यादा समय से केंद्र के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन वह उन पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। उन्होंने कहा, मोदी की गारंटी कहां है? पीएम मोदी ने कई वादे किए लेकिन वे कभी पूरे नहीं हुए।  

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आगे कहा, पीएम मोदी ने भोपाल में कहा कि राकांपा भ्रष्ट पार्टी है। मैं इस बयान को चुनौती देता हूं। अगर महाराष्ट्र सहकारी बैंक या सिंचाई परियोजनाओं में किसी तरह का घोटाला होता है तो जांच होने दें। सरकार विपक्षी नेताओं को गिरफ्तार करके और ईडी, सीबीआई, आयकर विभाग जैसी एजेंसियों का इस्तेमाल कर सत्ता का दुरुपयोग कर रही है। 

विज्ञापन

यह भाजपा को सत्ता से बेदखल करने का समय: पटोले
वहीं, कांग्रेस नेता नाना पटोले ने कहा, राज्य के लोगों को नशीली दवाओं के बड़े कारोबार से बचाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, राज्य सरकार ने मराठा और धनगर समुदायों को आरक्षण को लेकर आश्वासन दिए, लेकिन उन्हें पूरा करने में विफल रही। उन्होंने आरोप लगाया कि एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार ने मराठा और ओबीसी समुदायों के बीच संघर्ष पैदा किया। पटोले ने कहा, यही समय है कि कई पाप करने वाली भाजपा को सत्ता से बेदखल किया जाए। 

फडणवीस ने शरद पवार पर कटाक्ष किया
वहीं, उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा, राकांपा के विभाजन के बाद राजनीतिक मजबूरियों के कारण शरद पवार को चालीस साल में पहली बार रायगढ़ किले का दौरा करने के लिए मजबूर होना पड़ा। उन्होंने कहा, उप मुख्यमंत्री अजित पवार को उनके चाचा के किले के दौरे का श्रेय दिया जाना चाहिए। रायगढ़ किले ने मराठा इतिहास में एक प्रमुख भूमिका निभाई थी। मराा साम्राज्य के राजा का ताज पहनाए जाने के बाद छत्रपति शिवाजी महाराज ने पहाड़ी किले को अपनी राजधानी के रूप में चुना था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed