फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra news updates Man held for posing as IAS officer working in PMO

Maharashtra: खुद को PMO में तैनात आईएएस अधिकारी बता रहा था शख्स, पुणे पुलिस की क्राइम ब्रांच ने दबोचा

Thu, 01 Jun 2023 03:56 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 01 Jun 2023 03:56 PM IST
सार

पुणे पुलिस ने खुद को प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) में तैनात आईएएस अधिकारी बताने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उसने केवल ध्यान आकर्षित करने के लिए गलत पहचान का सहारा लिया।

विज्ञापन
Maharashtra news updates Man held for posing as IAS officer working in PMO
फर्जी आईएएस अधिकारी आनंद तायडे - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पुणे पुलिस ने खुद को प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) में तैनात आईएएस अधिकारी बताने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उसने केवल ध्यान आकर्षित करने के लिए गलत पहचान का सहारा लिया। एक पुलिस अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन

 

अधिकारी ने बताया कि आरोपी वासुदेव तायडे (54 वर्षीय) ने एक धर्मार्थ संगठन के एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया और अपना नाम डॉ. विनय देव बताया जो पीएमओ से जुड़े भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) का अधिकारी है। संगठन 'बॉर्डरलेस वर्ल्ड फाउंडेशन' ने 29 मई को पुणे में एक कार्यक्रम आयोजित किया था, जिसमें एक एंबुलेंस को जम्मू-कश्मीर भेजा गया था। हालांकि, तायडे को कार्यक्रम में आमंत्रित नहीं किया गया था, लेकिन वह एक आमंत्रित व्यक्ति के साथ था।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुणे पुलिस की अपराध शाखा के निरीक्षक (यूनिट 1) शब्बीर सैयद ने कहा, कार्यक्रम में उसने अपना परिचय डॉ. विनय देव के रूप में दिया और बताया कि वह एक आईएएस अधिकारी हैं और पीएमओ में उप सचिव के रूप में काम कर रहे हैं। हालांकि, संगठन के कुछ सदस्यों ने उनके दावे को संदिग्ध पाया। उन्होंने पूछताछ की और पाया कि वह एक बहरूपिया है। उन्होंने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने तेजी से जांच शुरू की और तायडे को तालेगांव तक ट्रैक किया।
 

विज्ञापन

उन्होंने कहा, 'तायडे जलगांव जिले के यावल का रहने वाला है और फिलहाल तालेगांव में रह रहा है। उसने हमें बताया कि वह आईपीएस या आईएएस अधिकारी बनना चाहता था लेकिन यूपीएससी परीक्षा पास नहीं कर सका। ध्यान आकर्षित करने के लिए वह एक नौकरशाह के रूप में खुद को पेश करता था।' पुणे पुलिस ने तायडे के खिलाफ धोखाधड़ी और भेष बदलने का मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed