फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra News Updates: Man held for making hoax call to Haryana police warning about bomb blasts in mumbai

Maharashtra: दिल्ली-मुंबई में बम विस्फोट की धमकी देने वाला युवक गिरफ्तार; वर्सोवा में नाव पलटने से एक की मौत

Sun, 06 Aug 2023 09:29 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 06 Aug 2023 09:29 PM IST
सार

Maharashtra: मुंबई पुलिस ने पुड्डुचेरी से एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उसने हरियाणा पुलिस को मुंबई और दिल्ली के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों पर बम विस्फोटों की चेतावनी दी थी।

विज्ञापन
Maharashtra News Updates: Man held for making hoax call to Haryana police warning about bomb blasts in mumbai
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

मुंबई पुलिस ने पुड्डुचेरी से एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उसने हरियाणा पुलिस को मुंबई और दिल्ली के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों पर बम विस्फोटों की चेतावनी दी थी। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन

सहर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा, 'आरोपी की पहचान जतिन प्रजापति (19 वर्षीय) के रूप में हुई है और उसके मोबाइल फोन की लोकेशन की मदद से पुडुचेरी में उसका पता लगाया गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।' उन्होंने बताया कि शुक्रवार को एक अज्ञात व्यक्ति ने हरियाणा पुलिस के नियंत्रण कक्ष को फोन कर बताया था कि मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बम विस्फोट या आतंकवादी हमले होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि हरियाणा पुलिस ने धमकी भरे फोन कॉल के बारे में तुरंत मुंबई पुलिस को सूचित किया। अधिकारी ने कहा, 'जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी यूट्यूबर है और वह मध्य प्रदेश का रहने वाला है लेकिन अब पुडुचेरी में बस गया है।' उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में पाया गया कि हरियाणा पुलिस को फोन करने वाले आरोपी ने शरारत पूर्ण कृत्य किया है क्योंकि 12वीं कक्षा की पढ़ाई बीच में ही छोड़ वह किसी गिरोह या आतंकवादी समूह से जुड़ा नहीं है। उन्होंने बताया कि उसे भारतीय दंड संहिता की धारा 506 (2) (आपराधिक धमकी) सहित विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है और जांच जारी है।

विज्ञापन

वर्सोवा: नाव पलटने से एक की मौत, एक लापता
उधर, वर्सोवा तट के पास अरब सागर में तीन मछुआरों को लेकर जा रही एक नौका के पलट गई। इस हादसे एक की मौत हो गई और एक अन्य लापता है, जबकि तीसरा व्यक्ति तैरकर सुरक्षित स्थान पर पहुंच गया। अधिकारियों ने बताया कि तीनों शनिवार की रात आठ से नौ बजे के बीच वर्सोवा के देवचीवाड़ी में मछली पकड़ने के लिए नाव पर सवार होकर निकले थे। 
 

अधिकारी ने स्थानीय लोगों और पुलिस के हवाले से बताया कि नौका समुद्र तट से करीब दो-तीन किलोमीटर दूर पलटी। उन्होंने बताया कि तीन लोगों में से एक की पहचान विजय बामनिया (35 वर्षीय) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों के अनुसार अन्य दो व्यक्तियों की पहचान उस्मानी भंडारी (22 वर्षीय) और विनोद गोयल (45 वर्षीय) के रूप में हुई है।
 

दमकल विभाग के अधिकारी ने कहा, 'विनोद गोयल का शव रविवार दोपहर तलाशी अभियान के दौरान मिला जबकि उस्मानी भंडारी लापता है। उन्होंने बताया कि ऊंची लहरें उठने के कारण दोपहर बाद तलाश अभियान रोक दिया गया। अग्निशमन विभाग, पुलिस, नौसेना, लाइफगार्ड और एक हेलीकॉप्टर सहित विभिन्न एजेंसियां तलाशी अभियान में शामिल थीं।

लोकल ट्रेनों में विस्फोट की धमकी, आरोपी हिरासत में
मुंबई पुलिस को रविवार सुबह एक व्यक्ति ने लोकल ट्रेनों में सीरियल बम विस्फोटों की धमकी देते हुए फोन किया, जिसे हिरासत में लिया गया है। पुलिस के मुताबिक, पुलिस नियंत्रण कक्ष में एक फोन आया, जिसमें व्यक्ति ने दावा किया कि मुंबई की एक लोकल ट्रेन में बम लगाया गया है। ट्रेन में सीरियल बम विस्फोट होने वाला है। पुलिस तुरंत हरकत में आई और आरोपी को जूहू इलाके से पकड़ लिया। जांच में पता चला कि आरोपी बिहार से आया था।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed