फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra News Updates: DGP Rajnish Seth to be new chairman of state Public Service Commission sources

महाराष्ट्र: राज्य लोक सेवा आयोग के नए अध्यक्ष हो सकते हैं आईपीएस रजनीश सेठ, जानें उनके बारे में

Tue, 03 Oct 2023 10:37 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 03 Oct 2023 10:37 PM IST
सार

सूत्रों ने बताया कि राज्य लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष की नियुक्ति के संबंध में सरकार के स्तर पर फैसला लिया गया है और उचित प्रक्रिया के बाद औपचारिक आदेश जारी किया जाएगा। रजनीश सेठ इस साल दिसंबर में सेवानिवृत्त होने वाले हैं।

विज्ञापन
Maharashtra News Updates: DGP Rajnish Seth to be new chairman of state Public Service Commission sources
रजनीश सेठ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महाराष्ट्र सरकार ने मौजूदा पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) रजनीश सेठ को लोक सेवा आयोग (एमपीएससी) का अध्यक्ष नियुक्त करने का फैसला किया है। सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस संबंध में सरकार के स्तर पर फैसला लिया गया है और उचित प्रक्रिया के बाद औपचारिक आदेश जारी किया जाएगा। सेठ इस साल दिसंबर में सेवानिवृत्त होने वाले हैं। एमपीएससी की वेबसाइट के अनुसार, दिलीप पंढारपट्टे वर्तमान में इसके कार्यवाहक अध्यक्ष हैं।
विज्ञापन


इस बीच, सत्ता के गलियारों में सेठ के डीजीपी के रूप में संभावित उत्तराधिकारी को लेकर अटकलें लगाई जाने लगी हैं। फरवरी 2022 में महाराष्ट्र के डीजीपी के रूप में नियुक्त होने से पहले सेठ भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) के महानिदेशक के रूप में कार्यरत थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


1988 कैडर के आईपीएस अधिकारी सेठ ने संजय पांडे की जगह ली, जिन्होंने 9 अप्रैल, 2021 से इस पद का अतिरिक्त प्रभार संभाला था।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed