फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Accident News: Caught On CCTV 7-Year-Old Boy Dies After Being Dragged By Car In Pune

Maharashtra: पुणे में तेज रफ्तार कार ने स्कूटर को मारी टक्कर, मासूम को 800 मीटर तक घसीटा; घटना CCTV में कैद

Sat, 12 Aug 2023 08:22 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sat, 12 Aug 2023 08:22 AM IST
सार

Maharashtra Car Accident : पुलिस ने इस मामले में मुख्य संदिग्ध के रूप में 40 साल के राहुल तपकिर को हिरासत में लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Maharashtra Accident News: Caught On CCTV 7-Year-Old Boy Dies After Being Dragged By Car In Pune
Maharashtra Accident - फोटो : Social Media

विस्तार

पुणे में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक तेज रफ्तार कार ने स्कूटर को टक्कर मार दी। इसके बाद स्कूटर पर बैठा सात साल का बच्चा कार में ही फंस गया। कार के साथ वह करीब 800 मीटर तक घसिटता हुआ चला गया। इससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना 10 अगस्त की बताई जा रही है।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि कार ने स्कूटर को जोरदार टक्कर मारी। स्कूटर को एक महिला चला रही थी और उनके साथ बच्चा भी था। हादसे में मां गंभीर रूप से घायल हो गईं हैं। कार लड़के को 700-800 मीटर की दूरी तक घसीटते हुए ले गईं। मामले से जुड़ा सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के समय ड्राइवर नशे में था। पुणे के चारोली फाटा में जब लड़का और उसकी मां पर स्कूटर से जा रहे थे, तभी कार ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। दोनों को अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, लड़के ने दम तोड़ दिया। मां को गंभीर चोटें आई हैं और फिलहाल उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने इस मामले में मुख्य संदिग्ध के रूप में 40 साल के राहुल तपकिर को हिरासत में लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed