{"_id":"63cab5870decfe4e2e0a1cf9","slug":"maharashtra-news-update-woman-unable-to-conceive-made-to-consume-powdered-human-bone-7-booked-2023-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: मां नहीं बन पा रही थी महिला, बच्चे की चाहत में खिला दिया इंसानी हड्डी का चूरन; काले जादू का मामला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: मां नहीं बन पा रही थी महिला, बच्चे की चाहत में खिला दिया इंसानी हड्डी का चूरन; काले जादू का मामला
Fri, 20 Jan 2023 09:11 PM IST
शिवेंद्र तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिवेंद्र तिवारी
Updated Fri, 20 Jan 2023 09:11 PM IST
सार
पीड़िता की शादी 2019 में हुई थी लेकिन उसके कोई बच्चा नहीं था। इसलिए उसका पति, ससुराल वाले और अन्य आरोपी अमावस्या के दौरान काला जादू करते थे। उसने आरोप लगाया है कि मानव हड्डी के चूरन के साथ पानी पीने के लिए उसे मजबूर किया गया।
विज्ञापन
काला जादू, प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र के पुणे में काले जादू के चक्कर में एक महिला को इंसानी हड्डी का चूरन खिलाने की घटना सामने आई है। यह इसलिए किया गया ताकि महिला गर्भ धारण कर सके। पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि इस मामले में सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
परिजनों पर ही आरोप
सिंहगढ़ रोड पुलिस थाने के निरीक्षक जयंत राजुरकर ने कहा कि आरोपियों में पति, उनके माता-पिता, उनके भाई और अन्य रिश्तेदार शामिल हैं। दर्ज कराई गई शिकायत में एक महिला तांत्रिक का भी उल्लेख है।
झरने में नहाने के लिए मजबूर किया गया, पीड़िता का आरोप
पुलिस अधिकारी ने बताया कि 28 वर्षीय पीड़िता की शादी 2019 में हुई थी लेकिन उसके कोई बच्चा नहीं था। इसलिए उसका पति, ससुराल वाले और अन्य आरोपी अमावस्या के दौरान काला जादू करते थे। उसने आरोप लगाया है कि इंसानी हड्डी का चूरन के साथ पानी पीने के लिए उसे मजबूर किया गया। उसे कथित तौर पर एक विशेष झरने में नहाने के लिए भी मजबूर किया गया था।
विज्ञापन
सात के खिलाफ मामला दर्ज
पुलिस के मुताबिक, महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करता था ताकि उसके माता-पिता से पैसे लेने के लिए दबाव डाला जा सके। राजुरकर ने बताया कि सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।