फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   maharashtra news update today youth stabbed in mumbai in hip hop event

Maharashtra: युवा कार्यक्रम के दौरान एमबीए छात्र को चाकू घोंपा; उत्पीड़न मामले में TCS की बड़ी कार्रवाई

Sun, 12 Apr 2026 03:19 PM IST
Nitin Gautam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Nitin Gautam Updated Sun, 12 Apr 2026 03:19 PM IST
विज्ञापन
maharashtra news update today youth stabbed in mumbai in hip hop event
महाराष्ट्र की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला
मुंबई में शनिवार को आयोजित एक हिप-हॉप और युवा संस्कृति महोत्सव के दौरान एक एमबीए छात्र पर चाकू से हमला किए जाने की घटना सामने आई है। पुलिस ने यह जानकारी दी। यह घटना बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स स्थित एमएमआरडीए ग्राउंड्स में हुई। पीड़ित छात्र सियॉन क्षेत्र का निवासी है। कार्यक्रम के दौरान एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा किसी धारदार वस्तु से हमला किए जाने से छात्र घायल हो गया। पुलिस के अनुसार, उसे तत्काल चिकित्सा उपचार दिया गया और उसकी हालत फिलहाल स्थिर है। छात्र ने इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। 
विज्ञापन

ठाणे के होटल में फंदे से लटका मिला महिला का शव, पुलिस ने शुरू की जांच
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक होटल के कमरे में 26 साल की महिला का शव लटका हुआ मिला है। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि पुलिस मौत के मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। यह घटना अंबरनाथ इलाके के एक होटल की है। महिला शुक्रवार रात को इस होटल में आई थी। बाद में वह कमरे के पंखे से फंदे पर लटकी हुई पाई गई। मामले की जानकारी मिलने पर होटल के कर्मचारियों ने तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया। अंबरनाथ पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि फिलहाल आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि यह आत्महत्या है या किसी ने महिला की हत्या की है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

नासिक उत्पीड़न मामले में TCS की बड़ी कार्रवाई, आरोपी कर्मचारी निलंबित
आईटी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने नासिक कार्यालय में यौन उत्पीड़न के आरोपों पर सख्त रुख अपनाया है। कंपनी ने रविवार को कहा कि वह किसी भी तरह के उत्पीड़न या दबाव के खिलाफ जीरो टॉलरेंस (बिल्कुल बर्दाश्त न करने) की नीति अपनाती है। इसी के तहत नासिक ऑफिस के आरोपी कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है। यह मामला तब सामने आया जब नासिक ऑफिस की आठ महिला कर्मचारियों ने वरिष्ठ सहयोगियों पर मानसिक और यौन उत्पीड़न के साथ-साथ जबरन धर्म परिवर्तन के गंभीर आरोप लगाए। पीड़ित महिलाओं का कहना था कि कंपनी के मानव संसाधन (HR) विभाग ने उनकी शिकायतों पर कोई ध्यान नहीं दिया।

पुलिस ने इस मामले की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (SIT) बनाया है। अब तक महिला एचआर मैनेजर समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। टीसीएस के प्रवक्ता ने बताया कि मामला संज्ञान में आते ही तुरंत कार्रवाई की गई। कंपनी पुलिस का पूरा सहयोग कर रही है और जांच के नतीजों के आधार पर आगे के फैसले लिए जाएंगे। कंपनी ने साफ किया कि कर्मचारियों की सुरक्षा और सम्मान उनके लिए सबसे ऊपर है।

 
विज्ञापन

बीड-परली रेलवे लाइन का काम तेज, कलेक्टर ने खुद मौके पर जाकर सुलझाए जमीन विवाद
बीड के कलेक्टर विवेक जॉनसन ने जिले में रेलवे लाइन के काम में आ रही रुकावटों को दूर करने के लिए खुद मोर्चा संभाला। उन्होंने वडवणी, धारूर और परली तहसीलों के कई गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने किसानों और स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं और जमीन अधिग्रहण से जुड़ी तकनीकी दिक्कतों को मौके पर ही सुलझा दिया। बीड-परली वैजनाथ रेलवे कॉरिडोर जिले के विकास के लिए बहुत जरूरी है। यह लाइन बीड को मुंबई और पुणे जैसे बड़े आर्थिक केंद्रों से जोड़ेगी। कलेक्टर ने रेलवे और राज्य के अधिकारियों के साथ बावी, लोनवल, चतगांव और फकीर जवाला जैसे गांवों का निरीक्षण किया। अब जमीन से जुड़ी सभी बाधाएं दूर हो गई हैं और रेलवे को निर्माण के लिए साफ रास्ता मिल गया है।

कलेक्टर ने रेलवे प्रशासन को निर्देश दिया है कि मानसून शुरू होने से पहले 15 मई तक सभी जरूरी तकनीकी काम पूरे कर लिए जाएं। उन्होंने कहा कि जमीन की छोटी-मोटी समस्याओं का समाधान कर दिया गया है, अब रेलवे को तय समय में काम पूरा करना चाहिए। गौरतलब है कि अहिल्यानगर-बीड रेलवे लाइन पिछले साल 17 सितंबर को जनता के लिए शुरू हो चुकी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed