फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Maharashtra ›   Maharashtra news update: Sharad Pawar protest Electricity Amendment Bill, claims bill will stop the subsidy

Maharashtra: बिजली संशोधन विधेयक के विरोध में उतरे शरद पवार, पढ़ें महाराष्ट्र की अहम खबरें

Fri, 10 Feb 2023 10:22 PM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Fri, 10 Feb 2023 10:22 PM IST
सार

एनसीपी सुप्रीमो पवार ने कहा, 'आज जो सत्ता में हैं, उन्होंने बिजली (संशोधन) विधेयक 2022 अधिनियम लाने का फैसला किया है। अगर यह अपने मौजूदा स्वरूप में पारित हो जाता है तो बिजली उपभोक्ताओं को दी जाने वाली सब्सिडी बंद हो जाएगी।' 

विज्ञापन
Maharashtra news update: Sharad Pawar protest Electricity Amendment Bill, claims bill will stop the subsidy
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार - फोटो : ANI

विस्तार

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार ने शुक्रवार को कहा कि बिजली (संशोधन) विधेयक को संसद में इसके मौजूदा स्वरूप में पारित नहीं होने दिया जाएगा क्योंकि इससे बिजली उपभोक्ताओं को दी जाने वाली सब्सिडी रुक जाएगी।
विज्ञापन


एनसीपी सुप्रीमो पवार ने नासिक में एक कार्यक्रम में कहा कि विपक्ष ने केंद्र सरकार को स्पष्ट रूप से बता दिया है कि वह विधेयक को उसके मौजूदा स्वरूप में पारित नहीं होने देगा। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार को बहुमत मिलने के कारण यह लोकसभा में पारित हो सकता है, लेकिन राज्यसभा में इसे मंजूरी नहीं मिलेगी। राज्यसभा में सत्तारूढ़ दल के पास आवश्यक संख्या नहीं है।
विज्ञापन


बिजली क्षेत्र में निजीकरण विचाराधीन है: पवार 
उन्होंने कहा, 'आज जो सत्ता में हैं, उन्होंने बिजली (संशोधन) विधेयक 2022 अधिनियम लाने का फैसला किया है। हमने विरोध किया है क्योंकि अगर यह अपने मौजूदा स्वरूप में पारित हो जाता है तो बिजली उपभोक्ताओं को दी जाने वाली सब्सिडी बंद हो जाएगी।' उन्होंने दावा किया कि बिजली क्षेत्र में सार्वजनिक उपक्रमों का निजीकरण भी विचाराधीन है। पवार ने कहा कि विधेयक एक संसदीय समिति के समक्ष है। इस कानून को इसके मौजूदा स्वरूप में पारित नहीं होने देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

महाराष्ट्र के विधायक रत्नाकर गुट्टे और उनकी कंपनी के खिलाफ सीबीआई ने की कार्रवाई 
सीबीआई ने बैंक से कथित तौर पर 409.26 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में कार्रवाई की है। इस मामले में जांच एजेंसी ने महाराष्ट्र के विधायक और चीनी के बड़े कारोबारी रत्नाकर गुट्टे तथा गंगाखेड शुगर ऐंड एनर्जी लिमिटेड के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। सीबीआई के अधिकारियों ने शुक्रवार को इसके बारे में जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि विधायक गुट्टे और उनकी कंपनी के अलावा एजेंसी ने उनके बेटे और परिवार के अन्य सदस्यों को भी प्राथमिकी में नामजद किया है। सीबीआई के मुताबिक गुट्टे गंगाखेड शुगर ऐंड एनर्जी लिमिटेड के निदेशकों में से एक हैं। अधिकारियों के मुताबिक आरोप है कि कंपनी को दीर्घ अवधि ऋण, कार्यशील पूंजी सुविधा और अन्य कर्ज के रूप में 577.16 करोड़ रुपये का ऋण यूको बैंक के नेतृत्व वाले बैंकों के संकुल से वर्ष 2008 से 2015 के दौरान मिला।

गौरतलब है कि इससे पहले हाल ही में सीबीआई ने गुट्टे और अन्य आरोपियों के नागपुर स्थित दो ठिकानों और परभणी के तीन ठिकानों पर छापेमारी की थी। 

ठाणे से एनसीपी के पूर्व पार्षद शिवसेना के शिंदे गुट में शामिल

ठाणे के पूर्व पार्षद हनुमंत जगदाले ने शुक्रवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी छोड़कर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की पार्टी बालासाहेबंची शिवसेना में शामिल हो गए। इसे लेकर उन्होंने कहा कि उन्होंने यह निर्णय इसलिए लिया क्योंकि सत्ता पक्ष के समर्थन के बिना विकास कार्य करना संभव नहीं था। इस दौरान उन्होंने यह संकेत भी दिए कि राकांपा के कुछ अन्य पूर्व पार्षद और कार्यकर्ता रविवार को बीएसएस में शामिल होंगे। जगदाले ने कहा कि वह यह सुनिश्चित करने के लिए काम करेंगे कि उनके वार्ड में क्लस्टर विकास की अनुमति दी जाए ताकि लोगों को लाभ मिल सके। 2022 की शुरुआत से ठाणे और महाराष्ट्र के कई अन्य शहरों में निकाय चुनाव होने हैं।

त्रयंबकेश्वर मंदिर के संबंध में फैलाया झूठ तीन पुजारियों पर केस
महाराष्ट्र के नासिक स्थित त्रयंबकेश्वर मंदिर में बीते साल जून में शिवलिंग पर बर्फ जमने और इसे भगवान का चमत्कार बताकर प्रचारित करने के मामले की जांच के बाद इसे झूठा पाया गया है। जांच में मंदिर के तीन पुजारी दोषी पाए गए हैं। तीनों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। गोदावरी नदी के मुहाने पर स्थित त्रयंबकेश्वर, देश के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है। बीते साल 30 जून को सोशल मीडिया पर त्रयंबकेश्वर मंदिर में शिवलिंग के आकार में बर्फ जमा होने का एक वीडियो सामने आया था। इसके तुरंत बाद ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। हालांकि विशेषज्ञों और अंधविश्वास विरोधी कार्यकर्ताओं ने इसकी विश्वसनीयता पर सवाल उठाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed