फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   maharashtra news update Mumbai Police arrested two persons for allegedly murdering a unidentified man

Maharashtra: पुलिस का खुलासा, हत्या करने के बाद पेड़ से लटकाया गया था शव

Fri, 30 Jun 2023 04:43 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Fri, 30 Jun 2023 04:43 AM IST
सार

20 अप्रैल को शव चेंबूर के होली फैमिली स्कूल के पास मिला था। जांच के दौरान अधकारियों को 19 अप्रैल की रात को घटनास्थल पर तीन लोगों के बीच हाथापाई की जानकारी मिली थी। पुलिस ने इस मामले में अब दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
maharashtra news update Mumbai Police arrested two persons for allegedly murdering a unidentified man
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

मुंबई पुलिस ने चेंबूर में एक 30 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति की हत्या करने और उसे एक पेड़ से लटकाने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


20 अप्रैल को शव चेंबूर के होली फैमिली स्कूल के पास मिला था। जांच के दौरान अधकारियों को 19 अप्रैल की रात को घटनास्थल पर तीन लोगों के बीच हाथापाई की जानकारी मिली थी। पुलिस ने इस मामले में अब दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उनका मृतक से झगड़ा हुआ था क्योंकि उसने शराब पीने के बाद उनके साथ दुर्व्यवहार किया था। उन्होंने कथित तौर पर उसे पीट-पीटकर मार डाला और उसे एक पेड़ से लटका दिया ताकि इसे आत्महत्या का रूप दिया जा सके।

लकड़ी के मचान गिरने से दो की मौत 
मुंबई में लकड़ी के मचान के दुर्घटनाग्रस्त होने से दो अलग-अलग घटनाओं में 35 वर्षीय व्यक्ति और एक बच्चे की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि शाम करीब साढ़े चार बजे उपनगरीय दहिसर के झुग्गी-बस्ती वाले गणपत पाटिल नगर में एक डेढ़ साल के बच्चे पर उसके घर में लकड़ी का मचान गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अधिकारियों ने बताया कि लड़के को कांदिवली के शताब्दी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अधिकारी ने बताया कि दूसरी घटना में किशन ढुल्ला नाम का एक 35 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया। वह पश्चिमी उपनगर कांदिवली में बाथरूम का स्लैब गिर गया। अधिकारी ने बताया कि उन्हें शताब्दी अस्पताल भी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


लोकल ट्रेन में महिला का यौन उत्पीड़न
मुंबई की लोकल ट्रेन में एक व्यक्ति ने 24 वर्षीय एक युवती के साथ यौन उत्पीड़न किया। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना 23 जून की रात को पश्चिमी रेलवे के चर्नी रोड और ग्रांट रोड रेलवे स्टेशनों के बीच हुई। उन्होंने बताया कि महिला पांच दिन बाद बुधवार को शिकायत लेकर रेलवे पुलिस के पास पहुंची। मुंबई सेंट्रल रेलवे पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 354-ए (यौन उत्पीड़न) के तहत रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक संदिग्ध की पहचान कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed