{"_id":"6370c073d634f540e609706e","slug":"maharashtra-news-update-mumbai-airport-customs-seized-61-kg-gold-valued-at-rs-32-crores-arrested-seven","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra News: मुंबई एयरपोर्ट से 62 किलो सोना जब्त, 32 करोड़ रुपये आंकी गई कीमत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra News: मुंबई एयरपोर्ट से 62 किलो सोना जब्त, 32 करोड़ रुपये आंकी गई कीमत
Sun, 13 Nov 2022 06:49 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sun, 13 Nov 2022 06:49 PM IST
विज्ञापन
Gold
- फोटो : ANI
महाराष्ट्र में हाल ही में सोने की बड़ी खेप पकड़ी गई है। बताया जा रहा है कि मुंबई एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने 62 किलो सोना जब्त किया है। इसकी कीमत 32 करोड़ रुपये आंकी गई है। यह जब्ती दो अलग-अलग मामलों में की गई है। इस दौरान सात लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है।
विज्ञापन
#WATCH | 61 kg gold valued at Rs 32 crore seized at Mumbai airport. 7 accused including 5 male & 2 female passengers were arrested. The gold bars were concealed on their body in a specially designed belt, having multiple pockets, wrapped around their torso: Mumbai Airport Customs pic.twitter.com/TrGP9Rvx8I
— ANI (@ANI) November 13, 2022विज्ञापन
मुंबई स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने अलग-अलग अभियानों में यह सफलता हासिल की। गिरफ्तार किए गए लोगों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। दावा किया जा रहा है कि मुंबई हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क द्वारा एक दिन में जब्त सोने की यह सर्वाधिक मात्रा है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, पहली जब्ती में तंजानिया से लौट रहे चार भारतीयों के पास एक किग्रा सोना जब्त किया गया, जिसे बेल्ट में छुपाया गया था। उनके पास से 53 किग्रा संयुक्त अरब अमीरात निर्मित सोने की छड़ें बरामद की गईं, जिनकी कीमत 28.17 करोड़ रुपये है। इसी तरह दुबई से आए तीन यात्रियों के पास से 3.88 करोड़ रुपये मूल्य का 8 किग्रा सोना जब्त किया। उन्होंने बताया कि तीनों यात्रियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
12 साल के लड़के के अपहरण के मामले को सुलझाया
मनपाड़ा की एक पुलिस टीम ने 12 साल के लड़के के अपहरण के मामले को सुलझा लिया है। लड़के को सूरत से छुड़ाया गया। लड़के को सात नवंबर को ठाणे से अगवा किया गया था। पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया था। अपहरणकर्ताओं द्वारा 1.5 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई थी। सभी आरोपियों को 18 नवंबर तक पुलिस हिरासत में भेजा गया है।
नौसेना के नाविक ने जहाज पर खुद को मारी गोली
भारतीय नौसेना के एक 25 वर्षीय नाविक ने मुंबई बंदरगाह पर एक जहाज पर अपनी सर्विस पिस्टल से खुद को गोली मारकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना शनिवार दोपहर नौसैनिक युद्धपोत आईएनएस चेन्नई पर हुई, जो कोलकाता श्रेणी का स्टील्थ गाइडेड मिसाइल विध्वंसक है। नौसेना ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं।
टेंपो की चपेट में आने से बच्ची की मौत
मुंबई के एक इलाके में सड़क पर खेल रही दो साल की बच्ची को टेंपो ने कुचल दिया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। ट्रॉम्बे क्षेत्र के चीता कैंप इलाके में शनिवार दोपहर को यह घटना हुई। लड़की को टक्कर मारने के बाद चालक ने वाहन नहीं रोका और वहां से फरार हो गया। लड़की की मां की शिकायत के बाद टेंपो चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
50 कर्मचारियों ने हासिल किया फर्जी प्रमाणपत्र धोखाधड़ी का केस दर्ज
महाराष्ट्र सरकार के 50 कर्मचारियों सहित 69 व्यक्तियों के खिलाफ बीड जिला परिषद के स्वास्थ्य कार्यकर्ता से फर्जी प्रमाणपत्र प्राप्त करने के आरोप में धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। यह शिकायत लातूर में स्वास्थ्य विभाग के उप निदेशक मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (सीएओ) ज्ञानदेव कारवार ने दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार, बुखार नियंत्रण कार्यक्रम के लिए बहुउद्देश्यीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता (एमपीडब्ल्यू) की भर्ती परीक्षा में उत्तीर्ण 69 उम्मीदवारों ने नकली छिड़काव प्रमाण पत्र प्राप्त किया था। इस प्रमाण-पत्र पर तत्कालीन बीड जिला स्वास्थ्य अधिकारी के हस्ताक्षर भी हैं। पुलिस ने बताया कि हस्ताक्षर करने वाला अधिकारी भी जांच के दायरे में आ सकते हैं। एजेंसी